दिल्ली हाई कोर्ट ने मेहुल चोकसी की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री को लेकर दायर याचिका खारिज की
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। याचिका में नेटफ्लिक्स की दो सितंबर को रिलीज होने वाली डॉक्यूमेंट्री 'बैड बॉय बिलियनेयर्स' की प्री-स्क्रीनिंग करने की मांग की गई थी। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री की रिलीज की भी मांग की गई है।
Delhi High Court dismisses the plea of fugitive diamantaire Mehul Choksi, seeking pre-screening of a Netflix documentary titled 'Bad Boy Billionaires, which is scheduled to be released on September 2, and to postpone its release pic.twitter.com/GdifyMVMmN
— ANI (@ANI) August 28, 2020विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को ऑनलाइन वीडियो मंच नेटफ्लिक्स से दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा था कि क्या वह ‘बैड ब्वॉय बिल्यनेर्स’ वेब सीरीज इसकी रिलीज से पहले करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को उपलब्ध करा सकता है।
न्यायमूर्ति नवीन चावला ने नेटफ्लिक्स से वकील से मौखिक रूप से कहा था कि वह चोकसी को इसकी ‘प्री-स्क्रीनिंग’ (रिलीज से पहले देखने के लिए) उपलब्ध कराने पर विचार करे और विवाद पर विराम लगाए।
गीतांजलि जेम्स के प्रवर्तक चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं। चोकसी पिछले साल देश छोड़ कर भाग गया था। इस वेब सीरीज के दो सितंबर को भारत में रिलीज होने का कार्यक्रम है।
नेटफ्लिक्स पर इसके बारे में यह बताया गया है कि यह एक ऐसा वृत्तचित्र है जो भारत के सर्वाधिक कुख्यात उद्योगपतियों के लालच, फरेब और भ्रष्टाचार को बयां करता है। इसमें भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या, नीरव मोदी के साथ-साथ सुब्रत रॉय और बी राजू रामलिंग राजू के विवादित मामलों पर प्रकाश डाला गया है।
अदालत में चोकसी का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विजय अग्रवाल ने इस वेब सीरीज की रिलीज को टाले जाने का अनुरोध किया था। अधिवक्ता ने कहा कि था उन्होंने इसका ट्रेलर देखा है और पूरी दुनिया से इस बारे में उन्हें कॉल आ रहे हैं जिनमें यह पूछा जा रहा है कि क्या वह इस वृत्तचित्र का हिस्सा हैं। साथ ही, उनसे इस पर टिप्पणी करने को भी कहा जा रहा है।
याचिका में कहा गया था कि इसके बाद याचिकाकर्ता (चोकसी) ने यह पाया कि ट्रेलर में दिख रहा एक व्यक्ति पवन सी लाल नाम का व्यक्ति है जिन्होंने ‘फ्लाव्ड:द राइज एंड फॉल ऑफ इंडियाज डायमंड मोगुल नीरव मोदी’ लिखी थी...। अग्रवाल ने कहा था कि वह इस वेब सीरीज की रिलीज पर रोक नहीं चाहते हैं, बल्कि सिर्फ अनुरोध कर रहे हैं कि इसे इसकी रिलीज से पहले उन्हें दिखाया जाए।
सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स इंक और नेटफ्लिक्स इंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया एलएलपी का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने कहा था कि यह वेब सीरिज नीरव मोदी जैसे कई लोगों पर है और इसमें चोकसी पर सिर्फ दो मिनट हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.