{"_id":"688cc08eb6a4ab4d7b0f12fe","slug":"delhi-government-will-build-a-new-secretariat-preparations-to-bring-all-the-departments-under-one-roof-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नया सचिवालय बनाएगी दिल्ली सरकार, सभी विभागों को एक छत के नीचे लाने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: नया सचिवालय बनाएगी दिल्ली सरकार, सभी विभागों को एक छत के नीचे लाने की तैयारी
Fri, 01 Aug 2025 11:16 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई संसद देकर दिल्ली की पहचान में एक नया अध्याय लिखने का काम किया है। अब भाजपा की दिल्ली सरकार भी अपने लिए नया सचिवालय बनवाएगी। इसमें दिल्ली सरकार के सभी प्रमुख विभागों और मंत्रालयों को एक छत के नीचे लाने की योजना बनाई जा रही है। अभी इसके लिए स्थान का चयन नहीं किया गया है, लेकिन जगह का चयन कर इस पर काम आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
इस समय दिल्ली सरकार का सचिवालय राजघाट के पास यमुना के बाढ़ क्षेत्र में बना हुआ है जिसे शीला दीक्षित सरकार ने बनवाया था। इस बेहद शानदार भवन से इस समय दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री और अन्य सभी मंत्री काम करते हैं। लेकिन विभागीय कामकाज पुराने सचिवालय से चलता है। अब नए सचिवालय में पूरे कामकाज को एक छत के नीचे लाने की योजना है।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने लिए महंगे और करोड़ों का खर्च कर आलीशान घर बनवा लिया, उन्होंने कर्मचारियों को कामकाज करने के लिए बेहतर वातावरण नहीं दिया। लेकिन अब दिल्ली सरकार एक छत के नीचे सभी सेवाओं को लाकर दिल्लीवासियों की परेशानियों को कम करने का काम करेगी।
विज्ञापन