फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi government team to check pollution place

प्रदूषणकारी जगहों की चेकिंग करेगी दिल्ली सरकार की टीम, पकड़े जाने पर होगा जुर्माना

Thu, 18 Oct 2018 08:40 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi government team to check pollution place
vehicles checking
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने राजधानी में प्रदूषण पैदा करने वाली जगहों-संस्थाओं के औचक निरीक्षण करने और उन पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। यह टीम सभी संवेदनशील जगहों पर औचक निरीक्षण करेगी और नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर जुर्माना भी लगाएगी।
विज्ञापन


सरकार से मिली जानकारी के अनुसार इस टीम में पुलिस विभाग के न्यूनतम एसीपी स्तर के अधिकारी, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी से एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, एमसीडी, एनडीएमसी और पर्यावरण से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली में निर्माण संबंधी साइट्स पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा स्थानीय कूड़ा जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऊंची इमारतों से जल छिड़काव कर धूल को फैलने से रोकने की व्यवस्था चालू रखना अनिवार्य किया गया है। पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि इन नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं-व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed