फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: Free treatment will be available near your colony, plan to build 1139 Ayushman Arogya Mandirs passed

Delhi: आपकी कॉलोनी के पास मिलेगा मुफ्त इलाज, 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने की योजना पास

Thu, 22 May 2025 08:05 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 22 May 2025 08:05 PM IST
सार

दिल्ली में 1139 आरोग्य मंदिर खोलने का निर्णय कर लिया गया है। आज सीएम रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने को अंतिम रूप दे दिया। अब  राजधानी के हर निवासी को उसकी कॉलोनी के आसपास ही प्राथमिक स्तर की चिकित्सा पूरी तरह मुफ्त मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi: Free treatment will be available near your colony, plan to build 1139 Ayushman Arogya Mandirs passed
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

 दिल्ली सरकार की योजना है कि राजधानी के हर निवासी को उसकी कॉलोनी के आसपास ही प्राथमिक स्तर की चिकित्सा पूरी तरह मुफ्त मिले। छोटी टेस्ट जांच या खांसी-बुखार के लिए लोगों को अस्पतालों के चक्कर में न भटकना पड़े। इसके लिए दिल्ली में 1139 आरोग्य मंदिर खोलने का निर्णय कर लिया गया है। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने को अंतिम रूप दे दिया।    
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज समीक्षा बैठक कर इस योजना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, किफायती और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 2,95,237 लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिसमे सभी पात्र लाभार्थियों को दस लाख तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


बुजुर्गों को पेंशन का पंजीकरण
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत अब तक 1,23,242 वरिष्ठ नागरिकों ने पंजीकरण करा लिया है। शेष पात्र लाभार्थियों का जल्द ही पंजीकरण कराने के निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब 100 अस्पताल इन योजनाओ के अंतर्गत पंजीकृत हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 ऐसे केंद्र खोले जाएंगे, जहां नागरिकों को मुफ्त बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयाँ और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed