{"_id":"63da8de9b4051a697c0d3591","slug":"delhi-flight-cancelled-after-technical-glitch-during-pushback-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: 100 से ज्यादा यात्रियों को ले रही फ्लाइट रद्द, पुशबैक प्रक्रिया के दौरान दिखी तकनीकी खराबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: 100 से ज्यादा यात्रियों को ले रही फ्लाइट रद्द, पुशबैक प्रक्रिया के दौरान दिखी तकनीकी खराबी
Wed, 01 Feb 2023 09:36 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:36 PM IST
सार
सूत्रों ने बताया कि जब एयर इंडिया के विमान को 'पुशबैक प्रक्रिया' के दौरान निर्धारित स्थान पर ले जाया गया तो उसमें गड़बड़ी देखी गई।
विज्ञापन
एयर इंडिया (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सौ से ज्यादा यात्रियों को लेकर दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को बुधवार को 'पुशबैक प्रक्रिया' के दौरान तकनीकी खराबी दिखने के बाद रद्द कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब एयर इंडिया के विमान को 'पुशबैक प्रक्रिया' के दौरान निर्धारित स्थान पर ले जाया गया तो उसमें गड़बड़ी देखी गई। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 50 मिनट की फ्लाइट रद्द कर दी गई और सभी 50 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से उतार लिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि उनकी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। पुशबैक हवाई अड्डे में विमान को एक निर्दिष्ट स्थान पर वापस धकेलने के लिए एक नियमित प्रक्रिया है।
विज्ञापन