{"_id":"61eebd1261d6ef40756a27a8","slug":"delhi-customs-officers-warns-people-to-be-aware-of-extortion-calls-in-name-of-customs-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा शुल्क विभाग की चेतावनी: हमारे अधिकारियों के नाम पर फोन पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें, तुरंत जानकारी दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा शुल्क विभाग की चेतावनी: हमारे अधिकारियों के नाम पर फोन पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें, तुरंत जानकारी दें
Mon, 24 Jan 2022 08:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:22 PM IST
सार
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी बन कर लोगों को फोन करने और उनसे पैसे ऐंठने के मामले सामने आने के बाद विभाग ने इस संबंध में लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को लोगों से कहा कि वह सीमा शुल्क अधिकारियों के नाम पर धोखेबाजों की ओर से धोखाधड़ी की घटनाओं को लेकर सतर्क रहें और ऐसे किसी भी मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं जिनमें आम जनता को ऐसे लोगों ने चूना लगाया है।
विज्ञापन
पहले ये लोग सोशल मीडिया के जरिए मित्रवत व्यवहार बनाते हैं और बाद में सीमा शुल्क के नाम पर पैसे लेकर उन्हें विभिन्न वस्तुओं के पार्सल भेजने का वादा करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि बाद में ये लोग खुद को सीमा शुल्क अधिकारी बताते हुए अपने बैंक खाते में पैसे जमा करवा लेते हैं। इसके लिए वह फर्जी रसीद भी जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में विभाग की ओर से जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि आम जनता को को यह सूचना दी जाती है कि सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी कभी किसी को फोन नहीं करते हैं और किसी भी बैंक खाते में पैसे जमा करवाने के लिए नहीं कहते हैं। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो विभाग को तुरंत इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन