{"_id":"62af60e7b31a1a5b0f1ac9ab","slug":"delhi-bound-indigo-flight-returns-to-guwahati-airport-due-to-suspected-bird-hit-after-takeoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emergency Landing: एक दिन में तीन विमानों की आपात लैंडिंग, अब गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Emergency Landing: एक दिन में तीन विमानों की आपात लैंडिंग, अब गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी यात्री सुरक्षित
Sun, 19 Jun 2022 11:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:16 PM IST
सार
गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट से टेकऑफ के बाद एक संदिग्ध पक्षी टकरा गया। जिसके कारण आनन-फानन में उसकी वापस गुवाहाटी हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी फ्लाइट लैंडिंग का रविवार को यह तीसरा मामला था।
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : FACEBOOK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार शाम को एक बार फिर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। ताजा मामला गुवाहाटी एयरपोर्ट का है। यहां गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट से टेकऑफ के बाद एक संदिग्ध पक्षी टकरा गया। जिसके कारण आनन-फानन में उसकी वापस गुवाहाटी हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने इसकी जानकारी दी है। इंडिगो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट 6E 6394 में सवार सभी यात्रियों को दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट में बिठाया गया है। साथ ही विमान का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
पटना से दिल्ली की फ्लाइट में पक्षी के टकराने के बाद कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले रविवार सुबह बिहार के पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते बचा था। यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई थी। इसके बाद आनन-फानन में विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जिस समय विमान में आग लगी थी, उसमें 185 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद नागर विमानन महानिदेशालय का बयान सामने आया था। जिसमें बताया गया कि विमान से एक चिड़िया के टकराने के बाद हवा में एक इंजन बंद हो गया था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान की भी कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
वहीं रविवार को इसी तरह का एक और मामला सामने आया था। इस मामले में दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद उसे आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई थी। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे। विमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी सवार थे, जिन्हें जबलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। बाद में केंद्रीय मंत्री सहित अन्य यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य की ओर भेजा गया। स्पाइसजेट की ओर से केंद्रीय मंत्री के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई।