फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: BJP attacks Kejriwal government over promise of 24-hour water supply

Delhi: भाजपा ने केजरीवाल को 24 घंटे पानी देने के वादे की दिलाई याद, कहा- पंजाब से पानी मांगें मुख्यमंत्री

Mon, 30 Jan 2023 08:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 30 Jan 2023 08:30 PM IST
सार

भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली को 24 घंटे पानी की सप्लाई का वादा भी अब एक और झांसा साबित हो गया है। बिधूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कभी केजरीवाल को 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए कोई वादा नही किया। लेकिन अब केजरीवाल अब यह भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि केंद्र ने हमें पानी नहीं दिया।

विज्ञापन
Delhi: BJP attacks Kejriwal government over promise of 24-hour water supply
दिल्ली बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और विक्रम मित्तल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को उनके उस वादे की याद दिलाई है, जिसमें उन्होंने राजधानी को 24 घंटे साफ-स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की बात कही थी। भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल का वह वादा केवल छलावा साबित हुआ है। सत्ता संभालने के बाद से लेकर अब तक सरकार दिल्ली के लिए किसी नए जल केंद्र को विकसित नहीं कर पाई है। पार्टी का आरोप है कि केजरीवाल अब दिल्ली के लिए पंजाब से भी पानी नहीं ला पा रहे हैं, जबकि भाजपा के मुख्यमंत्री रहते हुए मदनलाल खुराना और साहब सिंह वर्मा ने यह काम किया था। 

विज्ञापन


भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली को 24 घंटे पानी की सप्लाई का वादा भी अब एक और झांसा साबित हो गया है। दिल्ली में 24 घंटे पानी की सप्लाई का वादा करके केजरीवाल सत्ता में आए हैं और जब उन्होंने यह वादा किया था, तब भी उन्हें पता था कि पानी की कमी के कारण दिल्ली को 24 घंटे सप्लाई देना संभव नहीं है। उन्होंने कोई नया जल स्रोत विकसित किये बिना दिल्ली को मुफ्त पानी देने का वादा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बिधूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कभी केजरीवाल को 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए कोई वादा नही किया। लेकिन अब केजरीवाल अब यह भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि केंद्र ने हमें पानी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपनी नाकामी दूसरे पर थोपने से बाज आना चाहिए। उन्हें अपने स्तर पर दिल्ली के लिए जल की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें पंजाब से बात करनी चाहिए। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना ने यह करके दिखाया था, अब केजरीवाल को भी दिल्ली के लिए पंजाब से पानी मांगना चाहिए। चूंकि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की ही सरकार है, ऐसा करने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed