फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi bjp arvind kejriwal rekha gupta pollution and drinking water issue

BJP: केजरीवाल का ये 'दाग' नहीं चाहती भाजपा, इसलिए कर रही ये काम

Fri, 18 Apr 2025 10:26 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
delhi bjp arvind kejriwal rekha gupta pollution and drinking water issue
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
सत्ता में आने के पहले अरविंद केजरीवाल ने लोगों को दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने का सपना दिखाया था। लेकिन 11 वर्ष से अधिक समय तक उनके सत्ता में रहने के बाद भी यह सपना पूरा नहीं हुआ। उलटे बारिश में दिल्ली जगह-जगह पानी में डूबती दिखाई पड़ी तो गर्मी में कई इलाकों में लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पाया। वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो यमुना की गंदगी केजरीवाल के गले का फांस बन गई। चुनावों में यही मुद्दे केजरीवाल की हार के सबसे बड़े कारण बने।
विज्ञापन


भाजपा यही गलती नहीं दोहराना चाहती। वह जानती है कि जनता की निगाह में पिछली सरकार की नाकामी दिखाकर सत्ता में आना आसान होता है, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उतना ही कठिन होता है। यदि वह जनता की उम्मीदों पर खरी न उतरी तो 27 वर्षों के वनवास के बाद पाई सत्ता वह यह सत्ता गंवा भी सकती है। 
विज्ञापन


यही कारण है कि भाजपा नेता दिल्ली में जनता के मुद्दों पर बहुत सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर यमुना सफाई पर कार्य योजना बना रहे हैं तो जल मंत्री गर्मियों के सीजन में पूरी दिल्ली को पीने के लिए पानी मिले, इसके लिए अभी से हरियाणा-यूपी से तालमेल बिठाकर अतिरिक्त जल उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं। दिल्ली में हर जगह टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत चल रही है तो सीवर लाइनों को ठीक करने का काम भी चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

MHA: गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों से अपील- मुख्यधारा में लौटें; 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करेंगे


अप्रैल का महीना खत्म होने को है और कुछ ही समय बाद दिल्ली को बारिश का सामना करना है। बारिश के दौरान दिल्ली की कई सड़कें तालाब बन जाती हैं। मिंटो ब्रिज जैसी जगहों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक रोकना पड़ जाता है। राजेंद्र नगर की एक कोचिंग में जल भराव के कारण तीन छात्रों की दुखद मौत दिल्ली के माथे का दाग बन गई थी। लेकिन नई सरकार ने अभी से जलभराव वाली जगहों का चयन कर वहां जल निकास का उचित ढांचा बनाने की कोशिश कर रही है। बारिश जल्द ही सरकार की तैयारियों की परीक्षा लेगी। यदि सरकार इसमें पास हुई तो कहा जाएगा उसका प्रयास सही दिशा में है।  

स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाने का मामला सामने आते ही शिक्षा मंत्री आशीष सूद के साथ-साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मैदान में कूद पड़ीं और आनन-फानन में 11 स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए गए। राजधानी के सभी स्कूलों के ऑडिट कराने का काम चल रहा है। दिल्ली सरकार सभी विभागों में रिक्तियों की जानकारी एकत्र कर रही है। बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों में भर्ती कर भाजपा नया संदेश देने को आतुर है।  

दिल्ली को वैश्विक शहर बनाने के लक्ष्य के साथ कर रहे विकास- भाजपा
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता शुभेंदु शेखर अवस्थी ने अमर उजाला से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को वैश्विक स्तर का शहर बनाने का वादा किया है। वे यह लक्ष्य तय करके छोड़ नहीं गए हैं, बल्कि स्वयं हर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उसकी तैयारियों-कार्यों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। उन्होंने इस वर्ष के छठ पर्व तक यमुना की साफ-सफाई को बेहतर दिशा देने का लक्ष्य अधिकारियों को सौंपा है। इसी से प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली को लेकर गंभीरता समझी जा सकती है। 

उन्होंने कहा कि केवल एक विभाग में नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की पूरी टीम इस काम को पूरा करने में जुट गई है। किसी एक विभाग में नहीं, बल्कि हर विभाग में कार्यों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की केवल आरोप लगाने की राजनीति के कारण दिल्ली का विकास ठहर गया था। लेकिन दो से तीन साल के अंदर दिल्ली का हर नागरिक यह महसूस करेगा कि उसने भाजपा को अवसर देकर दिल्ली के विकास का रास्ता खोल दिया है। 


दिखने लगी सरकार की नाकामी- आप 
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजीव कौशिक ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं की दिल्ली की तैयारियों को लेकर चल रही बैठकें और उनके द्वारा किए जा रहे निरीक्षण कार्य केवल अपनी नाकामी छिपाने का तरीका हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के शासन के पूरे कार्यकाल में किसी स्कूल की यह हिम्मत नहीं हुई थी कि वे मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी कर सकें। लेकिन सरकार बदलने के साथ ही उन्हें अभिभावकों-बच्चों को लूटने का लाइसेंस मिल गया है। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों के द्वारा बढ़ी फीस न दिये जाने पर बच्चों को पुस्तकालय में बंधक बनाने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी दिल्ली ही नहीं, पूरे देश के लिए शर्मनाक है कि उसके बच्चों को फीस के लिए बंधक बनाया जा रहा है। 

संजीव कौशिक ने कहा कि दिल्ली में बिजली जाने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। कई इलाकों में एक ही दिन में कई-कई बार बिजली कट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार द्वारा जनकल्याण की कई योजनाओं को बंद किया जा चुका है। अब बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा बंद की जा चुकी है। दिल्ली में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। भाजपा और केंद्र सरकार मिलकर भी इन घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रही हैं। यह दिखाता है कि भाजपा का विकास का मॉडल क्या है और वह दिल्ली के लिए क्या करने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed