फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi assembly elections 2020: Prakash javdekar hits out at Arvind Kejriwal

केजरीवाल जी अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, आप बेनकाब हो चुके हैं: जावड़ेकर 

Mon, 06 Jan 2020 07:00 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 06 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly elections 2020: Prakash javdekar hits out at Arvind Kejriwal
प्रकाश जावडेकर (File photo) - फोटो : amar ujala

दिल्ली में विधानसभा चुनाव तारीखों का एलान होने के साथ ही बयानबाजियों का सिलसिला भी तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं और किसी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी। जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, झूठ के आधार पर नहीं और प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि तरक्की में रोड़े अटकाने वाले कार्य अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Election 2020: आठ फरवरी को चुनाव, 11 को नतीजों की घोषणा, जानिए पूरा शेड्यूल

जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दिल्ली में मोदी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई ऐसी योजनाओं पर रोक लगाई जिसका प्रत्यक्ष लाभ आम लोगों को मिलता।

जावड़ेकर ने कहा, केजरीवाल जी अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, आप पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं, इसलिए अब पूरी दिल्ली की जनता की आवाज भाजपा के साथ है। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा की जीत होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed