फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Assembly Elections 2020 : Arvind Kejriwal thanks Delhi, says I love you

दिल्ली चुनाव: Valentine week में केजरीवाल ने दिल्ली से कहा, 'I Love You'

Tue, 11 Feb 2020 04:29 PM IST
अमित कुमार चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 : Arvind Kejriwal thanks Delhi, says I love you
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी को एक बार फिर से प्रचंड बहुमत सुनिश्चित होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया है। 'आप' की जीत के लगभग तय होने के बाद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय से लोगों को संबोधित किया। पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम के नारे लगवाए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली वालों गजब कर दिया आपने! आई लव यू।' उन्होंने कहा कि यह सभी दिल्लीवासियों की जीत है। दिल्ली ने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया है, इसके लिए शुक्रिया। यह नई राजनीति देश के लिए शुभ संदेश है। दिल्ली ने नई राजनीति को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली के लोगों ने आज एक नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। इसका नाम है काम की राजनीति। दिल्ली के लोगों ने साफ संदेश दे दिया है कि वोट उसी को जो मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा। वोट उसी को सस्ती बिजली, घर घर को पानी देगा। हमारे मोहल्ले में सड़क बनवाएगा। यह नई किस्म की राजनीति है और यह देश के लिए शुभ संकेत है। यह केवल दिल्ली के लिए जीत नहीं है बल्कि भारत माता की जीत है, यह पूरे देश की जीत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

   

आज हनुमान जी का दिन : 

अरविंद केजरीवाल मतदान से पहले हनुमान मंदिर जाने को लेकर भाजपा नेताओं के निशाने पर थे। अब परिणाम आने के बाद उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'आज भगवान हनुमान का दिन है जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें।'  हम दिल्ली वाले प्रभु से कामना करते हैं कि हमें शक्ति दे कि जैसे पिछले 5 साल हमने दिल्ली की सेवा की उसी तरह से हम सभी दो करोड़ लोग मिलकर अगले 5 साल एक अच्छी दिल्ली बना सकें।

आज केजरीवाल की पत्नी का जन्मदिन

अरविंद केजरीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'सभी ने दिन रात मेहनत की। मेरे परिवार ने भी खूब मेहनत की। आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed