{"_id":"5e26fce08ebc3e4b190232df","slug":"delhi-assembly-election-2020-kumar-vishwas-hits-out-at-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार विश्वास ने कसा तंज, 'केजरीवाल ने किया षड्यंत्रकारी हत्यारों जैसा बर्ताव'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुमार विश्वास ने कसा तंज, 'केजरीवाल ने किया षड्यंत्रकारी हत्यारों जैसा बर्ताव'
Tue, 21 Jan 2020 07:00 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 21 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास, अरविंंद केजरीवाल
एक तरफ जहां आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नामांकन के लिए 6 घंटे इंतजार करते रहे, वहीं दूसरी तरफ उनके पुराने साथी कुमार विश्वास ने उनपर तीखा हमला बोला। विश्वास ने केजरीवाल को षड्यंत्रकारी करार दिया।
कुमार विश्वास ने ट्वीट किया- 'फैमिली? जिस अन्ना को पिता कहा, जिस योगेंद्र यादव को बड़ा भाई कहा, जिस दोस्त को छोटा भाई कहा, उन सब के साथ जैसा षड्यंत्रकारी हत्यारों जैसा व्यवहार किया था, इन बेचारों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करोगे क्या? कम से कम, 'परिवार-संस्कार-सरोकार' जैसे शब्दों को तो बख्श दो अब।'
विज्ञापन
दरअसल, नामांकन में देरी की वजह से जब आप नेता भाजपा पर भड़क रहे थे तब केजरीवाल ने मामले को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवार पहली बार नामांकन कर रहे हैं। गलतियां कर रहे होंगे। हमने भी पहली बार गलतियां की थीं। सब मेरे परिवार का हिस्सा हैं।
इसी बयान को लेकर कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तंज कसा और उनके भाईचारे वाले बयान पर सवाल उठाए।
6 घंटे का इंतजार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को नामांकन दाखिल करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। वह दोपहर करीब 12 बजे नामांकन के लिए परिवार के साथ जामनगर हाउस पहुंचे। यहां अन्य उम्मीदवारों की भी भारी भीड़ होने के कारण अफरातफरी मची थी। इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा भी किया। इनका कहना था कि केजरीवाल को सीधे एंट्री क्यों दे दी गई जबकि बाकी सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि उन्हें यहां पर टोकन नंबर 45 मिला और वह नामांकन दाखिल करने का इंतजार करते रहे। करीब 6 घंटे बाद उनका नंबर आया और उन्होंने नामांकन दाखिल किया। मनीष सिसोदिया ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया।

फ़ैमिली ? जिस अन्ना को पिता कहा,जिस योगेंद्र यादव को बड़ा भाई कहा, जिस दोस्त को छोटा भाई कहा, उन सब के साथ जैसा षड्यंत्रकारी हत्यारों जैसा व्यवहार किया था, इन बेचारों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करोगे क्या 😳? कम से कम, “परिवार-संस्कार-सरोकार” जैसे शब्दों को तो बख्श दो अब 😡👎👎 https://t.co/TPviBr6NRT
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 21, 2020