फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi assembly election 2020: BJP and RSS affiliated arms are active in upcoming election

भाजपा के चुनाव प्रचार में सक्रिय हुईं बाहर की टीमें, विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में संभाला मोर्चा

Fri, 03 Jan 2020 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 03 Jan 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly election 2020: BJP and RSS affiliated arms are active in upcoming election
delhi bjp - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए अब बाहर के नेताओं ने दिल्ली में कैंप करना शुरू कर दिया है। पार्टी के लगभग 150 पार्टी कार्यकर्ता हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हो चुके हैं और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं के अलावा आरएसएस के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता दिल्ली में लोगों को एनआरसी और नागरिकता कानून जैसे विषयों पर 'जागरुक' कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी के चुनाव प्रचार में शीघ्र ही योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान और फिल्मी जगत के बड़े चेहरे भी दिखाई पड़ेंगे।

दिखाई पड़ेंगे बड़े स्टार प्रचारक

भाजपा इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने लिए बेहतर संभावना देख रही है। यही कारण है कि पार्टी इस चुनाव में अपना सब कुछ झोंकने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस चुनाव में भी पार्टी के बड़े नेता स्टार प्रचारक के रुप में पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आएंगे। इन नेताओं में फायर ब्रांड छवि रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। इनके अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां भी भाजपा का चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी। 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश की टीम ने किया था काम

भाजपा चुनावों के दौरान राज्य से बाहर की टीमों का बेहतर इस्तेमाल करती है। इसके पूर्व नगर निगम चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश भाजपा इकाई की टीम दिल्ली में सक्रिय हुई थी। हर पार्षद उम्मीदवार के साथ मध्यप्रदेश इकाई के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की स्थानीय गुटबाजी को दरकिनार कर सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एक साथ लाने में अच्छी सफलता पाई थी। इस चुनाव में पार्टी को काफी अच्छी सफलता मिली थी। यही कारण है कि पार्टी अपने उस प्रयोग को विधानसभा चुनाव में भी इस्तेमाल करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed