फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AIIMS to have AC waiting halls, other facilities for attendants of ICU patients

Delhi AIIMS: एम्स के ICU में तीमारदारों को मिलेंगी सुविधाएं, कुर्सी कम बेड के अलावा कर सकेंगे मोबाइल चार्ज

Tue, 28 Nov 2023 01:24 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:24 PM IST
सार

दिल्ली एम्स स्थित आईसीयू के बाहर मरीजों को होने वाली समस्याओं से संबंध में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन लगातार अस्पताल प्रशासन से सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कह रहा था...

विज्ञापन
Delhi AIIMS to have AC waiting halls, other facilities for attendants of ICU patients
Delhi AIIMS - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में दाखिल मरीजों के तीमारदारों को अब आईसीयू के बाहर रुकने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए बकायदा एम्स प्रशासन ने पिछले हफ्ते एक आदेश जारी कर तीमारदारों (अटेंडेंट्स) के आईसीयू से बाहर रहने और अपने मरीजों की सेहत की जानकारी के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब देश के सभी एम्स और उनके जैसे केंद्रीय अस्पतालों में आईसीयू के बाहर मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए दिल्ली एम्स जैसी सुविधाओं को शुरू करने के लिए कहा है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक हुई।

विज्ञापन

दिल्ली एम्स स्थित आईसीयू के बाहर मरीजों को होने वाली समस्याओं से संबंध में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन लगातार अस्पताल प्रशासन से सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कह रहा था। एम्स आरडीए के अध्यक्ष डॉक्टर विनय कहते हैं कि आईसीयू के बाहर मरीजों के परिजनों के बैठने से लेकर उनके रहने और मरीज का हाल-चाल जानने तक में समस्याएं होती थीं। इसे लेकर तीमारदारों के व्यवस्थित तरीके से आईसीयू के बाहर रहने और उनको बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए वह लगातार एम्स प्रशासन से गुजारिश कर रहे थे। बीते सप्ताह एम्स डायरेक्टर ने आईसीयू के बाहर बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

विज्ञापन

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ देश के सभी एम्स के निदेशक और प्रशासनिक अधिकारियों की एक अहम बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में अस्पतालों में बेहतर इलाज के साथ-साथ मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं के संबंध में विषय निर्देश जारी किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जिन अस्पतालों में नए विभागों को शुरू किया जाना है, उनके बारे में भी चर्चा की गई। इसके अलावा अस्पतालों में दिल्ली एम्स की तर्ज पर आईसीयू के बाहर मरीजों के तीमारदारों के लिए व्यवस्थित उपाय किए जाने के लिए भी निर्देशित किया गया। दरअसल देश के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए एम्स में अभी भी कई विभागों की शुरुआत होनी है। इसके अलावा विभागों में चिकित्सकीय सेवाओं का विस्तार भी किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली एम्स ने अपने आदेश में कहा कि एम्स के सभी आईसीयू से जुड़े प्रतीक्षा क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इन प्रतीक्षा क्षेत्र को वातानुकूलित बनाया जाएगा। बेसिक अटेंडेंट को कुर्सी कम बेड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा मरीजों और तीमारदारों के सामान के लिए लॉकर, पीने के पानी की सुविधा समेत नहाने के लिए विशेष क्षेत्र और महिला, पुरुष शौचालय के अलावा मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और फोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को मुताबिक इन्ही सुविधाओं के साथ-साथ के अलग-अलग एम्स में भी मरीज और तीमारदारों के लिए इस तरीके की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed