{"_id":"60d26ef80b77290cdb26ba76","slug":"defense-ministry-purchase-deal-for-construction-of-two-pollution-control-ships-for-583-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय: 583 करोड़ रुपये में दो प्रदूषण नियंत्रक जहाज के निर्माण का खरीद सौदा किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा मंत्रालय: 583 करोड़ रुपये में दो प्रदूषण नियंत्रक जहाज के निर्माण का खरीद सौदा किया
Wed, 23 Jun 2021 04:45 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Jun 2021 04:45 AM IST
सार
- तटरक्षक बल की समुद्र में तेल लीक होने जैसी घटनाओं से निपटने की क्षमता में अहम बढ़ोतरी हो जाएगी
- गोवा शिपयार्ड पहले जहाज की डिलीवरी नवंबर, 2024 में देगा, जबकि दूसरा जहाज मई, 2025 में तटरक्षक बल को मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के साथ दो प्रदूषण नियंत्रक जहाजों के निर्माण का समझौता किया। भारतीय तटरक्षक बल के लिए खरीदे जाने वाले ये दोनों जहाज 583 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
अधिकरियों ने बताया कि इन दोनों जहाजों के मिलने पर तटरक्षक बल की समुद्र में तेल लीक होने जैसी घटनाओं से निपटने की क्षमता में अहम बढ़ोतरी हो जाएगी। साथ ही सुरक्षा बल का प्रदूषण प्रतिक्रिया तंत्र भी मजबूत होगा। गोवा शिपयार्ड पहले जहाज की डिलीवरी नवंबर, 2024 में देगा, जबकि दूसरा जहाज मई, 2025 में तटरक्षक बल को मिलेगा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय का दावा है कि ये दोनों जहाज पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन और तकनीक से तैयार किए जाएंगे, जिससे करीब 200 एमएसएमई वेंडरों को काम मिलेगा और नए रोजगार भी सृजित होंगे। फिलहाल तटरक्षक बल के पास तीन प्रदूषण नियंत्रक जहाज हैं, जो मुंबई, विशाखापत्तनम और पोरबंदर में तैनात हैं।
विज्ञापन