फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Minister Rajnath Singh says Operation Sindoor emerged as a balanced military retaliation

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर संतुलित सैन्य जवाबी कार्रवाई बनकर उभरा

Thu, 14 Aug 2025 08:44 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh says Operation Sindoor emerged as a balanced military retaliation
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' विश्व स्तर पर देखी जा रही विषम युद्ध स्थिति के बीच एक संतुलित सैन्य जवाबी कार्रवाई के रूप में उभरा है। राजनाथ सिंह कहा कि यह अभियान युद्ध की 'नई कला', तकनीकी प्रगति के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, भारत अब पारंपरिक बंदिशों से बंधा नहीं है, यह आधुनिक तकनीक, सटीक खुफिया जानकारी और स्मार्ट रणनीतियों का उपयोग करता है।
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा, आतंकवाद की जड़ें चाहे कितनी भी गहरी क्यों न हों, उसका विनाश निश्चित तौर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत एक सहिष्णु राष्ट्र है, लेकिन जब बात सुरक्षा और सम्मान की आती है तो पूरा देश एकजुट होकर हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करता है।
विज्ञापन


 रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने ड्रोन युद्ध, आधुनिक वायु रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और नेटवर्क आधारित अभियानों जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है और यह साबित कर दिया है कि अब वह विदेशी तकनीक पर निर्भर नहीं है। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उद्धृत करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रमाण है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में देश की तेजी से बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस अभियान ने भारत की सैन्य आत्मनिर्भरता को और अधिक ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की संतुलित रणनीति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में सटीक मिसाइल हमलों से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों सहित नौ आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट कर दिया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने न तो नियंत्रण रेखा पार की और न ही अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किया, फिर भी वे 'दुश्मन' के क्षेत्र में छिपे आतंकवादी ढांचे को तबाह करने में कामयाब रहे।

रक्षा मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की जवाबी कार्रवाई को युद्ध की नयी कला का प्रतीक बताया, जिसमें भारत अब पारंपरिक सीमाओं से बंधा नहीं है, बल्कि आधुनिक प्रौद्योगिकी, सटीक खुफिया जानकारी और ‘स्मार्ट’ सैन्य रणनीतियों का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, यह भारत का एक स्पष्ट संदेश था कि हम सहिष्णु हैं, लेकिन जब हमारे लोगों की सुरक्षा और हमारे देश के सम्मान की बात आती है, तो हम एकजुट होकर हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करते हैं।


रक्षामंत्री ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई नीति का हिस्सा है, यह एक स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद की जड़ें कितनी भी गहरी क्यों न हों, उसका पूर्ण विनाश सुनिश्चित किया जाएगा। सिंह ने कहा, यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक आतंकवाद के पूर्ण विनाश का लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed