पाक के मंत्री की परमाणु बम की धमकी पर राजनाथ सिंह बोले, भारतीय सेना जवाब देने में सक्षम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में नौसेना के कमांडरों की कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश की भूमि पर कब्जा नहीं किया, ना ही किसी देश पर पहला हमला किया है। लेकिन हमारे देश के जाबांज जवानों के पास क्षमता है कि वे भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुहंतोड़ जवाब दे सकें।
Defence Minister: India has never been offensive, India has never attacked any country of the world, India has never even acquired even an inch of land by force, but our Armed Forces have the capability to give befitting reply to those who try to cast their evil eye on India. pic.twitter.com/fLNqTKqCOI
— ANI (@ANI) October 22, 2019विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरतती है कि 26/11 हमला भारत पर दोबारा नहीं हो। उन्होंने नौसेना के जाबांज जवानों की तारीफ की।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी भी आक्रामक नहीं रहा है, ना ही भारत ने कभी किसी दूसरे देश पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी दूसरे देश की एक इंच जमीन पर कब्जा भी नहीं किया लेकिन हमारे सशस्त्र बलों के पास इतनी क्षमता है कि वह भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें।
उन्होंने पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद के उस बयान पर भी जवाब दिया जिसमें पाकिस्तानी मंत्री ने कहा था कि अब भारत के साथ तोप नहीं परमाणु युद्ध होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने ऊपर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।