फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Minister Rajnath Singh says in Naval Commander Conference, it is necessary to maintain peace and stability in the maritime sector to promote business activities

नौसेना कमांडर सम्मेलन : रक्षामंत्री ने कहा- कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समुद्री क्षेत्र में शांति-स्थिरता रखना है जरूरी 

Tue, 19 Oct 2021 04:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 04:53 AM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा, भारत हिंद महासागर क्षेत्र को सार्वभौमिक मूल्यों जैसे नेविगेशन की नियम-आधारित स्वतंत्रता व मुक्त व्यापार के साथ देखता है जिसमें सभी हित शामिल हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता पर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा में मजबूती के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh says in Naval Commander Conference, it is necessary to maintain peace and stability in the maritime sector to promote business activities
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : twitter

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा, कारोबार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय समुद्री क्षेत्र में शांति व स्थिरता कायम रखना बेहद जरूरी है। भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा में मजबूती के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

विज्ञापन


नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, भारत हिंद महासागर क्षेत्र को सार्वभौमिक मूल्यों जैसे नेविगेशन की नियम-आधारित स्वतंत्रता व मुक्त व्यापार के साथ देखता है जिसमें सभी हित शामिल हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता पर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। दुनिया भर में तेजी से बदलते आर्थिक और राजनीतिक संबंधों के बारे में सिंह ने कहा, ये आर्थिक हित संबंधों में कुछ तनाव पैदा करते हैं।
विज्ञापन


इस कारण व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय समुद्री क्षेत्रों में शांति व स्थिरता बनाए रखने की अधिक आवश्यकता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सिंह ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार समुद्री हितधारक के रूप में सर्वसम्मति आधारित सिद्धांतों और एक शांतिपूर्ण, खुली, नियम आधारित और स्थिर विश्व व्यवस्था का समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, केवल वे देश जिनकी नौसेनाएं मजबूत हैं, दुनिया भर में प्रभुत्व हासिल करने में सफल रहे हैं । मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी नौसेना हमारी समुद्री व राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सिंह ने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि पिछले पांच वित्तीय वर्षों में नौसेना के आधुनिकीकरण बजट का दो-तिहाई से अधिक स्वदेशी खरीद पर खर्च किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed