सीमा पर सड़कों के निर्माण में भारत ने झोंकी ताकत, रक्षामंत्री खुद कर रहे काम की समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर हो रहे सड़क निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह के साथ बैठक की। लेफ्टिनेंट जनरल ने सड़क निर्माण से जुड़ी जानकारियों को रक्षा मंत्री के साथ साझा किया। इस बैठक में बीआरओ के अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
बताया गया है कि यह बैठक साउथ ब्लॉक में आयोजित की गई थी। लेफ्टिनेंट जनरल ने रक्षा मंत्री को चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चल रही सड़क निर्माण परियोजनाओं की जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली।
Defence Minister Rajnath Singh reviewed the ongoing projects with Border Road Organisation Chief Lt Gen Harpal Singh and other senior officials at a meeting in South Block today: Office of Defence Minister https://t.co/cJv03a2XH5 pic.twitter.com/TXuP7MGE91
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 7, 2020
बैठक में, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने रक्षा मंत्री को आश्वासन दिया कि बीआरओ एलएसी और एलओसी पर चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने बताया कि रक्षा, गृह और परिवहन मंत्रालय सीमा पर सभी परियोजनाओं के लिए समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं।