फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Ministry seals contract with Goa Shipyard Limited for 8 high speed patrol vessels news in Hindi

अहम करार: गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के साथ रक्षा मंत्रालय ने किया समझौता, बनाए जाएंगे आठ हाई स्पीड निगरानी जहाज

Mon, 28 Mar 2022 08:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Mar 2022 08:21 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह परियोजना घरेलू जहाज निर्माण क्षमता को बढ़ाएगी और इससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Defence Ministry seals contract with Goa Shipyard Limited for 8 high speed patrol vessels news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इसने गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के साथ 473 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्ष किए हैं। यह समझौता भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के लिए आठ हाई स्पीड पैट्रोल जहाजों के निर्माण के लिए किया गया है। 

विज्ञापन


जीएसएल इन जहाजों का निर्माण पूरी तरह स्वदेश में ही करेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना घरेलू जहाज निर्माण क्षमता को बढ़ाएगी और इससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे भारत को रक्षा उत्पादन का केंद्र बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा को बताया है कि केंद्र सरकार ने एक मजबूत समुद्री खोज और बचाव फ्रेमवर्क की स्थापना की है। इससे भारत के तटीय इलाकों और गहरे समुद्र में होने वाली विभिन्न घटनाओं को संबोधित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने कहा, आईसीजी के महानिदेशक को राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव बोर्ड (एनएमएसएआरबी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही इसमें विभिन्न राष्ट्रीय एजेंसियों और तटीय राज्यों के अधिकारियों को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आईसीजी की बल क्षमता अब बढ़ कर 159 जहाज और 72 विमान की हो गई है। वहीं, तटीय सीमा पर 16 जिला मुख्यालयों और 42 चौकियों की स्थापना भी की गई है। आईसीजी के जहाज व विमान अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed