फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   defence ministry inks contracts worth Rs 8073 cr with HAL to procure 34 advanced light helicopters

Defence: HAL के साथ रक्षा मंत्रालय ने किए दो अनुबंध; 8073 करोड़ से खरीदे जाएंगे 34 ध्रुव एमके-III हेलीकॉप्टर

Wed, 13 Mar 2024 10:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 13 Mar 2024 10:17 PM IST
सार

सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने पिछले सप्ताह 34 ध्रुव एमके-III हेलीकॉप्टर और अन्य उपकरणों के अधिग्रहण से जुड़ी दो खरीद परियोजनाओं को अपनी मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
defence ministry inks contracts worth Rs 8073 cr with HAL to procure 34 advanced light helicopters
ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर - फोटो : social media

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एचएएल के साथ 8073 करोड़ रुपये के दो संयुक्त अनुबंध किए हैं। इस अनुबंध के तहत सेना भारतीय सेना और तटरक्षक बल के लिए 34 ध्रुव एमके-III हेलीकॉप्टर और अन्य उपकरणों का अधिग्रहण किया जाएगा। इस समझौते के तहत खरीदे जाने वाले हेलीकॉप्टरों में सेना को 25 और तटरक्षक बल को नौ हेलीकॉप्टर मिलेंगे। 
विज्ञापन


सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने पिछले सप्ताह इन दो खरीद परियोजनाओं को अपनी मंजूरी दी थी।  मंत्रालय ने कहा कि 34 ध्रुव एमके-3 हेलिकॉप्टर सियाचिन ग्लेशियर और लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अपना प्रदर्शन साबित कर चुका है। यह जल और थल दोनों के लिए उपयोगी है। ध्रुव एमके-3 का आईसीजी संस्करण समुद्री निगरानी, बचाव और सैनिकों के परिवहन के लिए भी डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


जोधपुर में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का अपना पहला स्क्वाड्रन स्थापित करेगी आर्मी एविएशन कोर
भारतीय सेना की आर्मी एविएशन कोर 15 मार्च को जोधपुर में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का अपना पहला स्क्वाड्रन स्थापित करेगी। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यूनिट का पहला हेलीकॉप्टर इस साल मई में अमेरिका से आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारतीय सेना ने अमेरिका से छह अपाचे हेलीकॉप्टर प्राप्त करने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-इटली संयुक्त रक्षा समिति की बैठक में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विमर्श
 भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमने तथा इटली के रक्षा महासचिव व राष्ट्रीय आयुध निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल लुसियानो पोर्टोलानो ने बुधवार को द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। 10वीं भारत-इटली संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) की बैठक की साझा अध्यक्षता करते हुए दोनों अधिकारियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र व सुरक्षा स्थितियों पर भी विचार साझा किए।


रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, भारत व इटली के अधिकारियों ने रक्षा उद्योग व सैन्य सहयोग पर विस्तृत वार्ता की। दोनों देशों ने अक्तूबर 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की इटली यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग संबंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को गहरा करने के लिए व्यापक रूपरेखा प्रदान करने वाले इस समझौते के साथ, दोनों पक्षों ने भारत में सह-उत्पादन सहित संयुक्त परियोजनाओं के लिए दोनों देशों की रक्षा कंपनियों को एक साथ लाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की। रक्षा सचिव ने दोनों पक्षों के फायदे व लचीली आपूर्ति शृंखला को बेहतर करने के लिए इतालवी रक्षा कंपनियों की वैश्विक आपूर्ति शृंखला में भारतीय विक्रेताओं को शामिल करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed