{"_id":"5c735ff2bdec2232285b18e9","slug":"defence-minister-will-take-high-level-meeting-with-all-three-army-chiefs-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ बड़े प्लान की तैयारी, तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षामंत्री की बैठक शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान के खिलाफ बड़े प्लान की तैयारी, तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षामंत्री की बैठक शुरू
Mon, 25 Feb 2019 08:54 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
तीनों सेना प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करतीं रक्षामंत्री
- फोटो : ANI
पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर आज दिल्ली में एक बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में तीनों सेनाओं- थल सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों के साथ रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य अधिकारी शामिल हैं। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
इस बैठक में विभिन्न देशों में तैनात 44 डिफेंस अटैची भी शिरकत करेंगे। इस बैठक के बाद रक्षा मंत्री और तीनों प्रमुख अपनी तैयारियों की जानकारी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और वित्त मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक में साझा करेंगे। उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय के पाकिस्तान के खिलाफ तैयार किए जा रहे डोजियर के साथ यह डिफेंस अटैची दुनिया के प्रमुख देशों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ लामबंदी की योजना पर अमल करेंगे।
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बाद विश्व बिरादरी में पाकिस्तान को अलग-थलग कर उसपर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है। भारत दुनिया के 44 अहम देशों में अपना डिफेंस अटैची रखता है। यह अटैची उस देश के साथ रक्षा संबंध बनाए रखने का काफी अहम और संवेदनशील काम को अंजाम देते हैं। ब्रिगेडिर और कर्नल रैंक के यह अटैची थल, जल और वायुसेना से चुने जाते हैं।
विज्ञापन
एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि इस बैठक में पाकिस्तान की सीमा के मौजूदा हालात सहित कई मसलों पर चर्चा होगी। इसके अलावा सरकार सरकार सुरक्षा चुनौतियों को लेकर अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेगी। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में भारत-चीन सीमा की स्थिति के अलावा भारत के पड़ोस से जुड़े भू-रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में अमेराका, रूस के साथ ही दूसरे मित्र देशों के साथ ही दुनिया के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंधों पर व्यापक चर्चा होगी।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक रणनीति के साथ सामरिक रणनीति पर भी अहम फैसले लिए जाएंगे। इसके बाद इसकी जानकारी पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली की बैठक में दी जाएगी। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव बनाने के लिए घाटी में उसके सारे तंत्र का खात्मा किया जा रहा है। अलगाववादियों और जमात के लोगों के खिलाफ सख्ती उसी का नतीजा है।
Delhi: Defence Minister Nirmala Sitharaman, addresses the conclave of Defence Attaches deployed across the globe. In the 2-day conclave, beginning today they would discuss issues related to international military cooperation & diplomacy. pic.twitter.com/r089Q0kFAo
— ANI (@ANI) February 25, 2019