फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister rajnath singh witnesses P-8I aircraft surveillance and anti-submarine warfare capabilities

P8I: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरब सागर के ऊपर भरी उड़ान, नौसेना के पी-8 आई विमान की खूबियों की ली जानकारी

Wed, 18 May 2022 09:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 18 May 2022 09:21 PM IST
सार

उड़ान के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना में मेरा विश्वास कई गुना बढ़ गया है। भारतीय नौसेना देश को सुरक्षित रखने में पूरी तरह सक्षम है। मुझे भारतीय नौसेना की क्षमताओं को करीब से अनुभव करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
Defence Minister rajnath singh witnesses P-8I aircraft surveillance and anti-submarine warfare capabilities
राजनाथ सिंह - फोटो : Screengrab from Rajnath Singh/Twitter

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान मंगलवार को अरब सागर के ऊपर भारतीय नौसेना के P8I लॉन्ग रेंज मैरीटाइम टोही एंटी-सबमरीन वारफेयर एयरक्राफ्ट से उड़ान भरी। इस मौके पर विमान में नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार और अन्य वरिष्ठ नौसेना अधिकारी भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


बता दें कि ये एयरक्राफ्ट लॉग रेंज सर्विलांस यानी टोही एयरक्राफ्ट है। पी-8 आई विमान में उड़ान के दौरान रक्षा मंत्री ने मिशन के दौरान P8I की निगरानी और  इसकी सर्च और रेस्क्यू क्षमता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उड़ान के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना में मेरा विश्वास कई गुना बढ़ गया है। भारतीय नौसेना देश को सुरक्षित रखने में पूरी तरह सक्षम है। मुझे भारतीय नौसेना की क्षमताओं को करीब से अनुभव करने का मौका मिला है। मुझे सीएनएस एडमिरल आर. हरि कुमार और स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर सुदीप ने विमान के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने दो स्वदेशी फ्रंटलाइन युद्धपोतों आईएनएस सूरत और आईएनएस उदयगिरी को लॉन्च किया। 

मिशन के दौरान, लंबी दूरी की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, इमेजरी इंटेलिजेंस, एएसडब्ल्यू मिशन और अत्याधुनिक मिशन सूट और सेंसर को नियोजित करने वाली खोज और बचाव क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि भारतीय नौसेना कितनी समर्पित और जिम्मेदारी से सीमाओं की रक्षा कर रही है। मैं उन सभी को सेवा के लिए बधाई देना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed