फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh says India’s defence exports have surged to a record high of Rs 23,622 cr

Defence: भारत का रक्षा निर्यात 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंचा, राजनाथ बोले- 2029 तक 50,000 करोड़ का लक्ष्य

Tue, 01 Apr 2025 06:20 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 06:20 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारत के रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि की बात पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत का रक्षा निर्यात 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंच गया हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 12.04 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh says India’s defence exports have surged to a record high of Rs 23,622 cr
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बताया कि भारत का रक्षा निर्यात 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये (लगभग 2.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंच गए हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 12.04 प्रतिशत अधिक है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि देश 2029 तक रक्षा निर्यात के 50,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार है। बता दें कि 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात का आकड़ा  21,083 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन

2029 तक भारत एक बड़ा लक्ष्य हासिल करने को तैयार
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत 2029 तक रक्षा निर्यात में 50,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। मामले में रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) ने 2024-25 में अपने निर्यात में 42.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की बढ़ती स्वीकार्यता और देश के रक्षा उद्योग की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भागीदारी को दर्शाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- राणा सांगा विवाद: 'सभी सांसदों की सुरक्षा महत्वपूर्ण', धनखड़ ने रामजी लाल सुमन की सुरक्षा पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के आकड़े
मामले में रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों में बताया गया कि निजी क्षेत्र और डीपीएसयू ने 2024-25 के रक्षा निर्यात में क्रमशः 15,233 करोड़ रुपये और 8,389 करोड़ रुपये का योगदान दिया। 2023-24 में ये आंकड़े क्रमशः 15,209 करोड़ रुपये और 5,874 करोड़ रुपये थे।


ये भी पढ़ें:- India China: जिनपिंग ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा- ड्रैगन-हाथी टैंगो के रूप में मजबूत हों रिश्ते

साथ ही मंत्रालय ने कहा कि भारत अब बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर सैन्य बल से आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादन की ओर बढ़ रहा है। रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, गोला-बारूद, हथियार, उप-प्रणाली और अन्य वस्तुएं 80 देशों को निर्यात की गईं हैं। इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 2024-25 में 1,762 निर्यात प्राधिकरण जारी किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 17.4 प्रतिशत अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed