{"_id":"6566fb3f06f033600702bdb5","slug":"defence-minister-rajnath-singh-said-that-quality-is-important-in-defence-related-equipment-in-a-drdo-event-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRDO: 'दुनिया में कोई भी अच्छी चीज मुफ्त में नहीं मिलती', उपकरण की गुणवत्ता पर बोले रक्षा मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DRDO: 'दुनिया में कोई भी अच्छी चीज मुफ्त में नहीं मिलती', उपकरण की गुणवत्ता पर बोले रक्षा मंत्री
Wed, 29 Nov 2023 02:20 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:20 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रत्यक्ष रूप से मतलब है कि अगर आप कोई अच्छा उपकरण बना रहे हैं तो बेहतर गुणवत्ता के लिए आपको अपने कौशल और कार्यबल में सुधार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में रक्षा से संबंधित उपकरणों की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सुना होगा कि दुनिया में कोई भी अच्छी चीज मुफ्त में नहीं मिलती है। हर चीज की कोई न कोई कीमत चुकानी होती है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा, 'मैं अपने विचार रखना चाहूंगा कि रक्षा से संबंधित उपकरणों में गुणवत्ता क्यों महत्वपूर्ण है। आप सभी ने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि 'देयर इज नो फ्री लंच' यानी दुनिया में कोई भी अच्छी चीज मुफ्त में नहीं मिलती है। हर चीज की कोई न कोई कीमत होती है, जिसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चुकानी पड़ती है। बिल्कुल इसी तरह गुणवत्ता में सुधार के लिए भी मुफ्त में कुछ नहीं हो सकता।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष रूप से मतलब है कि अगर आप कोई अच्छा उपकरण बना रहे हैं तो बेहतर गुणवत्ता के लिए आपको अपने कौशल और कार्यबल में सुधार करना पड़ेगा। जब इन सब चीजों को मिलाकर किसी उपकरण को तैयार किया जाता है तो अच्छी गुणवत्ता में हमारे सामने आता है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहां एक कहावत है, जितना गुड़ डालोगो उतना ही मीठा होगा। यह कहावत हर जगह लागू होती है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको फल उसी के प्रतिफल मिलेगा। आप जितना गुणवत्ता पर ध्यान देंगे उतना ही आपकी मांग बढ़ेगी।