फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh paid tribute to Lt Colonel Harjinder Singh who died in the Tamil Nadu chopper crash Live Update

Coonoor Crash: लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर बेटी ने किया अंतिम संस्कार

Sun, 12 Dec 2021 03:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Dec 2021 03:40 PM IST
सार

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेफ्टिनेंट कर्नल को बरार स्क्वायर श्रद्धांजलि दी। कर्नल की पत्नी और बेटी ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh paid tribute to Lt Colonel Harjinder Singh who died in the Tamil Nadu chopper crash Live Update
लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह की बेटी ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह की बेटी ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। इससे पहले उन्हें बरार स्क्वायर श्मशान घाट में श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेफ्टिनेंट कर्नल को श्रद्धांजलि दी। कर्नल की पत्नी और बेटी ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी बेटी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। इसी के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए।

विज्ञापन

 
राजनाथ सिंह ने परिवार को ढांढस बंधाया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह की पत्नी और बेटियों से मुलाकात की। इसस दौरान उन्होंने परिवार को दुख की घड़ी का सामना करने के लिए ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आंध्र प्रदेश: लांस नायक बीसाई तेजा का पार्थिव शरीर उनके आवास लाया गया
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लांस नायक बी.साई तेजा का पार्थिव शरीर चित्तूर में उनके आवास लाया गया। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


पश्चिम बंगाल: हवलदार सतपाल राय को दी श्रद्धांजलि
हवलदार सतपाल राय को बागडोगरा में श्रद्धांजलि दी गई। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि हवलदार सतपाल राय बिपिन रावत जी के पीएसओ के रूप में कार्यरत थे। हम सब के लिए ये बहुत ही पीड़ा देने वाला समय है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed