राजनाथ सिंह 17-18 जुलाई को करेंगे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का दौरा, सेना प्रमुख भी होंगे साथ
चीन के साथ सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 और 18 जुलाई को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 17 जुलाई को लद्दाख और 18 जुलाई को श्रीनगर जाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एलएसी का दौरा करेंगे। इसके अलावा वो एलओसी भी जाएंगे। राजनाथ सिंह 17 जुलाई को लेह पहुंचेंगे, यहां से वो एलओसी जाएंगे। जहां पर वो भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे।
Defence Minister Rajnath Singh and Army Chief General Manoj Mukund Naravane will visit Ladakh on 17th July and Srinagar on 18th July. https://t.co/6nYa6l9ket
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 15, 2020
बता दें कि इससे पहले चीन के साथ हिंसक झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जुलाई को अचानक लद्दाख के दौरे पर पहुंचे थे। तब उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी। पीएम मोदी चीन के साथ झड़प में घायल हुए जवानों से भी मिले थे।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेना के प्रमुखों के बीच आज एक विशेष रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में प्रमुख सशस्त्र बलों के लिए आवश्यक हथियार प्रणालियों और गोला-बारूद की खरीद में तेजी लाने के लिए अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.