{"_id":"5f9024b24c772e49bc3e03ee","slug":"defence-minister-rajnath-singh-likely-to-visit-sikkim-on-dussehra-china-border-pla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद के बीच दशहरे पर सिक्किम जा सकते हैं रक्षा मंत्री, सैनिकों का बढ़ाएंगे मनोबल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा विवाद के बीच दशहरे पर सिक्किम जा सकते हैं रक्षा मंत्री, सैनिकों का बढ़ाएंगे मनोबल
Wed, 21 Oct 2020 06:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Rajnath singh
- फोटो : ANI photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ चल रहे सीमा संघर्ष के बीच मंत्री राजनाथ सिंह दशहरे पर सिक्किम का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के खिलाफ तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री 23-24 अक्तूबर को सिक्किम का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23-24 अक्तूबर को सिक्किम का संभावित दौरा कर सकते है। इस दौरे पर वह भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। इस दौरान वह कई सड़क परियोजनाओं और रणनीतिक पुलों का उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
शस्त्र पूजा कर सकते हैं रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में शस्त्र पूजा में भी हिस्सा ले सकते हैं। इस पूजा में योद्धाओं द्वारा दशहरे में हथियारों की सालाना पूजा की जाती है। बता दें कि पिछले साल राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान की पूजा की थी। सिक्किम यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री उन स्थानों पर भी जा सकते हैं, जहां भारत ने चीन द्वारा घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों और टैंकों को तैनात किया है। भारत और चीन के बीच इस साल अप्रैल-मई से लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक सीमाओं पर तनाव जारी है। चीन सीमा पर भारत ने अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और चीन के बीच गतिरोध चल रहा है। लद्दाख वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प में भारत के करीब 20 सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत ने कई चीनी कंपनियों पर सख्ती बरतते हुए उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट रद कर दिए। साथ ही टिकटॉक समेत करीब 150 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया।