बैठक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले एके एंटनी और शरद पवार, चीन विवाद पर हुई चर्चा
चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद की स्थिति को लेकर देश के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों ने वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दो पूर्व रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की। कांग्रेस नेता एके एंटनी और एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार के साथ हुई इस बैठक में दोंनों को सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन सीमा पर चल रहे विवाद के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दोनों पूर्व रक्षा मंत्रियों को चीन के साथ विवाद की स्थिति को लेकर कुछ संशय थे जिनका सीडीएस और सेना प्रमुख ने समाधान किया।
Defence Minister Rajnath Singh held a meeting with former defence ministers AK Antony and Sharad Pawar. The former defence ministers were briefed by Chief of Defence Staff Gen Bipin Rawat & Army Chief Gen Manoj Mukund Naravane on the ongoing conflict on the China border: Sources pic.twitter.com/E3TT4M6f48
— ANI (@ANI) July 16, 2021