फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh Addressing a public rally in Murshidabad West Bengal

सियासत: ममता सरकार पर बरसे राजनाथ, कहा- बंगाल में 'गुंडा राज'; पीओके के लोग खुद भारत के साथ आने की मांग करेंगे

Sun, 21 Apr 2024 03:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां एक महिला मुख्यमंत्री के रहते संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं। यहां ईडी और सीबीआई जांच के लिए आते हैं तो उनके ऊपर गुंडे हमले करते हैं। संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh Addressing a public rally in Murshidabad West Bengal
राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल
राजनाथ सिंह बंगाल के मुर्शिदाबाद में पहुंचे हुए थे। वह मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार गौरी शंकर घोष के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के तहत पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के आरोपों पर दुनिया भर के लोग शर्मिंदा हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है, तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर महिलाओं पर यौन अत्याचार करने और उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में आदिवासियों समेत ग्रामीणों की जमीन हड़पने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां गुंडे राज कर रहे
सिंह ने दावा किया, 'यहां गुंडे राज कर रहे हैं और लोग डरे हुए हैं।' उन्होंने आगे कहा ममता दीदी मुख्यमंत्री बन गई। यहां आराजकजता का माहौल बना हुआ है। गुंडे बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। देश में पश्चिम बंगाल अपने अपराध के लिए जानी जा रही है और सांप्रदायिकता के लिए जानी जा रही है।'

संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार
उन्होंने कहा, 'यहां एक महिला मुख्यमंत्री के रहते संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं। यहां ईडी और सीबीआई जांच के लिए आते हैं तो उनके ऊपर गुंडे हमले करते हैं। संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई है।' उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को जीताइए, फिर देखते हैं की किसमें दम होगा संदेशखाली जैसी घटनाओं को अंजाम देने की। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां सुनिए वहीं घोटाला होता है। ममता दीदी आपके नाम में ही ममता है तो आपको जनता का दुख-दर्द क्यों नहीं दिखाई देता है। 

इसके अलावा, रक्षा मंत्री ने कहा कि चिंता मत करो। पीओके हमारा था, है और हमारा रहेगा। भारत की शक्ति बढ़ रही है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है और हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब हमारे पीओके के भाई-बहन खुद भारत के साथ आने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed