{"_id":"5e748cb18ebc3e769029168f","slug":"defence-minister-rajnath-defence-procurement-procedure-2020-coronavirus-will-not-impact-defence-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का भारत की रक्षा खरीद पर कोई प्रभाव नहीं, जल्द ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में होगा सुधार: राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का भारत की रक्षा खरीद पर कोई प्रभाव नहीं, जल्द ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में होगा सुधार: राजनाथ सिंह
Fri, 20 Mar 2020 02:58 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत दुनिया के अन्य देशों पर प्रभाव डालेगी, लेकिन उन्होंने भारत की रक्षा खरीद पर इसके प्रभाव को खारिज कर दिया। रक्षा खरीद प्रक्रिया के प्रारूप, 2020 के शुभारंभ पर बोलते हुए, सिंह ने कहा कि अगले दो-पांच महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब रक्षा मंत्री से पूछा गया कि क्या वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोरोना वायरस महामारी का भारत की रक्षा खरीद पर कोई प्रभाव पड़ेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि निश्चित रूप से सभी देशों पर वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति का प्रभाव पड़ेगा। लेकिन मुझे लगता है कि भारत की रक्षा खरीद पर वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति का शायद ही कोई प्रभाव होगा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा कि हम इस संभावना से इंकार नहीं कर सकते हैं कि अगले दो से पांच महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीपीपी) 2020 का ड्राफ्ट तैयार है और इसे जनता के बीच में लाया जाएगा।
Defence Minister Rajnath Singh: The Draft Defence Procurement Procedure (DPP) 2020 is ready and it will be put in the public domain. pic.twitter.com/ajaO8DoNBD
— ANI (@ANI) March 20, 2020