{"_id":"5aa74c964f1c1ba4238b4e6b","slug":"defence-minister-nirmala-sitharaman-will-visit-to-china-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में चीन के दौरे पर जाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अप्रैल में चीन के दौरे पर जाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बताया कि वह अगले महीने चीन की यात्रा पर जाएंगी। दोकलम गतिरोध के बाद दोनों देशों बीच संबंधों में तनाव आए थे। जिसे देखते हुए इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्षा मंत्री ने चीन दौरे पर एक सवाल के जवाब में कहा कि हां, संभव है कि यह यात्रा अप्रैल के अंत में कभी हो।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने संबंधित बैठक के एजेंडे के बारे में नहीं बताया। बता दें कि पिछले साल अगस्त में भारत और चीन ने दोकलम में 73 दिनों से चले आ रहे सैन्य गतिरोध को खत्म करने का फैसला किया था। इस गतिरोध के कारण दोनों देशों के आपसी रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। गौर करने वाली बात यह है कि दोकलम से अपने-अपने सैनिकों को हटाए जाने के बावजूद दोनों देशों के बीच रिश्तों में जमी बर्फ अभी तक नहीं पिघल सकी है।
विज्ञापन