फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Nirmala Sitharaman fly in Sukhoi-30 MKI from Jodhpur airforce base Rajasthan

Video: जब कैमरे में LIVE कैद हुई रक्षामंत्री की एवरेस्ट से ऊंची उड़ान

Wed, 17 Jan 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Nirmala Sitharaman fly in Sukhoi-30 MKI from Jodhpur airforce base Rajasthan
निर्मला सीतारमण जोधपुर एयरबेस पर
निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बतौर पहली महिला रक्षा मंत्री इतिहास रच डाला। सीतारमण ने जोधपुर के वायुसेना बेस से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। रक्षा मंत्री को-पायलट के तौर पर सुखोई विमान में सवार हुईं थी। सुखोई वायुसेना का सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान है। इससे पहले 25 नवंबर 2009 में तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे में सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं। 
विज्ञापन


जोधपुर के भारतीय वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरकर उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं रक्षामंत्री ने मीडियाकर्मियों से 45 मिनट तक आसमान में बिताए पलों को साझा किया। उन्होनें कहा कि, 'आज मैंने आवाज से तेज उड़ान भरी है, जो माउंट एवरेस्ट से भी ज्यादा ऊंची थी।' 
विज्ञापन


निर्मला सीतारमण ने कहा कि, 'आज मैंने जाना हमारे पायलट जब इन लड़ाकू विमानों में उड़ान भरते हैं, तो उनके सामने कैसी-कैसी चुनौतियां और परिस्थितियां रहती हैं।' उन्होंने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान के दौरान रक्षामंत्री का एक वीडियो वायुसेना ने जारी किया है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed