{"_id":"620f9a7c7d974d571b1f3097","slug":"defence-expo-2022-extended-by-one-day-to-be-held-in-gandhinagar-from-march-10-to-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एक्स्पो 2022: एक दिन और बढ़ा कार्यक्रम, गांधीनगर में 10 से 14 मार्च तक होगा आयोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डिफेंस एक्स्पो 2022: एक दिन और बढ़ा कार्यक्रम, गांधीनगर में 10 से 14 मार्च तक होगा आयोजन
Fri, 18 Feb 2022 06:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 18 Feb 2022 06:39 PM IST
सार
एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो 2022 की अवधि अब एक दिन और बढ़ा दी गई है। अब इसका आयोजन 10 मार्च से 14 मार्च तक होगा।
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो 2022 की तैयारियों की समीक्षा करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अगले महीने आयोजित होने वाली 12वीं रक्षा प्रदर्शनी (डिफेंस एक्सपो 2022) की अवधि एक दिन और बढ़ा दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अब इसका आयोजन 10 से 14 मार्च तक होगा। पहले इसका आयोजन 10 से 13 मार्च तक होना था।
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो थल सेना, नौसेना और होमलैंड सुरक्षा प्रणालियों पर एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है। जानकारी के अनुसार अभी तक इस कार्यक्रम के लिए 930 प्रदर्शक पंजीकरण करवा चुके हैं। इस कार्यक्रम में विदेशों के रक्षा मंत्रियों के भी उल्लेखनीय संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार डिफेंस एक्सपो एक हाइब्रिड कारोबारी कार्यक्रम होगा। इसमें हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र में प्रदर्शनी और महात्मा मंदिर कन्वेंशन व प्रदर्शनी केंद्र में सेमिनार की योजना है। अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट पर हथियारों और रक्षा प्लेटफार्मों के लाइव प्रदर्शन की भी योजना है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा
उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की है। मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने डिफेंस एक्सपो 2022 के लिए तैयार किया गया मोबाइल एप भी लॉन्च किया।
यह डिफएक्सपो एक लाख वर्गमीटर क्षेत्र में लगेगा और 1996 में शुरुआत के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी प्रदर्शनी होगी। दुनियाभर के 55 देशों ने इस प्रदर्शनी में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा वैश्विक कंपनियां अपने हथियारों का प्रदर्शन करती नजर आएंगी।
कोरोना वायरस संबंधी यात्रा नियमों में ढील को देखते हुए आने वाले समय में प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।