फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Decree overturned: Two sisters failed to test virginity, divorce orders given, now Jat panchayat stuck

फरमान: दो बहनों को कौमार्य परीक्षण में फेल बताया, जाट पंचायत ने तलाक का हुक्म सुनाया, एफआईआर दर्ज

Sat, 10 Apr 2021 06:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Apr 2021 06:57 PM IST
सार

  • परंपरा के नाम पर घिनौनी हरकत
  • कोल्हापुर पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
Decree overturned: Two sisters failed to test virginity, divorce orders given, now Jat panchayat stuck
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में जाट पंचायत के मनमाने व अमानवीय फरमान का मामला सामने आया है। पंचायत के हुक्म पर दो बहनों का कथित तौर पर कौमार्य परीक्षण कराया गया। इतना ही नहीं परीक्षण में उन्हें फेल बताकर तलाक का आदेश भी दे दिया गया, लेकिन मामला जब कानून के दायरे में पहुंचा तो पंचायत के सदस्य व पीड़िताओं के पति, सास सब फंस गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दोनों पीड़ित बहनों के पति, उनकी सास और तथाकथित जाट पंचायत के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में गुरुवार शाम को कोल्हापुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों बहनों द्वारा कराई गई शिकायत के आधार पर भादंवि की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र सामाजिक बहिष्कार रोधी कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार दोनों पीड़िता महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कंजरभाट समुदाय की सदस्य हैं। उन्हें उन्हीं के समुदाय के दो पुरूषों ने शादी का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद 27 नवंबर 2020 को शादी हो गई। शादी के बाद दोनों बहनों को अलग-अलग शयन कक्षों में ले जाया गया। वहां उनका समाज की कथित रस्म के अनुसार कौमार्य परीक्षण किया गया। शिकायत में कहा गया है कि इस समुदाय में इस तरह के परीक्षण की परंपरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायत में कहा गया है कि दोनों बहनों से शादी करने वाले पुरूषों में से एक सेना में काम करता है, जबकि दूसरा व्यक्ति निजी संस्थान में नौकरी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed