{"_id":"5a9484c64f1c1b013e8b459a","slug":"declaration-of-karnataka-assembly-elections-possible-in-second-week-of-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक विधानसभा चुनाव अप्रैल के दूसरे हफ्ते में मतदान संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक विधानसभा चुनाव अप्रैल के दूसरे हफ्ते में मतदान संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव आयोग कर्नाटक विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का एलान अप्रैल के दूसरे हफ्ते में कर सकता है। आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि उस समय तक स्कूल बोर्ड परीक्षाएं भी खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
मार्च के अंत या अप्रैल माह की शुरुआत में आयोग कर्नाटक राज्य का दौरा कर चुनाव की तिथियों पर निर्णय लेगा। 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल इस साल 28 मई को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच माना जा रहा है। राज्य में तीसरी बड़ी पार्टी जदएस है। उसने इस बार बसपा से गठबंधन किया है।
विज्ञापन