फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deceiver arrested for Thug by the name of the Prime Minister Housing Scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 11 Jan 2019 06:35 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 11 Jan 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
Deceiver arrested for Thug by the name of the Prime Minister Housing Scheme
प्रधानमंत्री आवास योजना

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी सस्ते में मकान देने के नाम पर करीब 2000 लोगों से तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। उसने अपनी वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की फोटो लगा रखी थी।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि वह इसे सरकारी साइट बताता था। इतना ही नहीं त्रिपाठी प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर चार विज्ञापन कंपनियों से एक करोड़ रुपये की ठगी भी कर चुका है। उसे एक अन्य मामले में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


डीसीपी भीष्म सिंह की देखरेख में गठित टीम ने राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के अपर सचिव की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed