{"_id":"5e1be4088ebc3e87dd3c99f4","slug":"debabrata-saikia-ask-sarbananda-sonowal-to-quit-bjp-along-with-his-mlas-and-form-an-alternate-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का सोनोवाल को ऑफर, भाजपा छोड़ो और राज्य में हमारी मदद से बनाओ सीएए विरोधी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का सोनोवाल को ऑफर, भाजपा छोड़ो और राज्य में हमारी मदद से बनाओ सीएए विरोधी सरकार
Mon, 13 Jan 2020 08:59 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को अपने विधायकों सहित भाजपा छोड़ने और राज्य में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना है कि नई सरकार भाजपा विरोधी और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ होगी।
विज्ञापन
उन्होंने ऐसे समय पर यह बयान दिया है जब गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि 10 जनवरी से सीएए लागू हो गया है। सैकिया का कहना है कि यदि सोनोवाल अपने 30 विधायकों के साथ भाजपा छोड़ देते हैं तो उनकी पार्टी उनका समर्थन करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सोनोवाल के नेतृत्व में ही नई सरकार बने।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा, 'असम की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सोनोवाल को भाजपा छोड़ देनी चाहिए और अपने 30 विधायकों के साथ निर्दलीय के तौर पर सरकार से बाहर आ जाना चाहिए। हम असम में भाजपा विरोधी और सीएए विरोधी सरकार बनाने में उनकी मदद करेंगे। उन्हें दोबारा राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।'
विज्ञापन
विपक्ष के नेता ने कहा, 'भाजपा और उसकी गठबंधन पार्टी असम गण परिषद् अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन से भाजपा में शामिल होने वाले कई मंत्रियों और विधायकों ने असम समझौते को लागू करने का वादा किया था। समझौते को लागू करने की अनिच्छा के लिए केंद्रीय भाजपा सरकार के खिलाफ विद्रोह करें और भाजपा से बाहर आ जाएं। हम वैकल्पिक सरकार बनाने में उनकी मदद करेंगे।'
यह पूछे जाने पर कि क्या वैकल्पिक सरकार में सोनोवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो कांग्रेस नेता ने कहा, 'हम उनका विरोध नहीं करते हैं। सीएए का समर्थन करने की वजह से सोनोवाल लोगों के गुस्से का सामना कर रहे हैं। जो विधायक और मंत्री असम से प्यार करते हैं तो उन्हें भाजपा छोड़ देनी चाहिए और असम के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। इसलिए मैं यह प्रस्ताव दे रहा हूं।'