{"_id":"6429a437d9f2862efc09e064","slug":"deaths-on-us-canada-border-gujarat-man-says-four-of-the-deceased-are-kin-update-news-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस सीमा पर मौतें: गुजरात के जसुभाई का दावा- मृतकों में चार रिश्तेदार; कनाडाई पुलिस ने अब तक नहीं की है पहचान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूएस सीमा पर मौतें: गुजरात के जसुभाई का दावा- मृतकों में चार रिश्तेदार; कनाडाई पुलिस ने अब तक नहीं की है पहचान
Sun, 02 Apr 2023 09:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 02 Apr 2023 09:20 PM IST
सार
कनाडा से अवैध ढंग से अमेरिका में घुसने की कोशिश के दौरान सेंट लॉरेंस नदी प्रवासियों से भरी नाव पलट गई थी। जिससे उसमें सवार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में अब तक आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिसमें एक भारतीय परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
नाव पलटने से हुईं थी मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश में मारे गए आठ लोगों में चार भारतीय भी शामिल हैं। वहीं, गुजरात के मेहसाणा जिले के एक परिवार का कहना है कि कनाडा से अमेरिका आने की कोशिश में मारे गए आठ लोगों में शामिल भारतीय उनके रिश्तेदार हैं। रविवार को विजापुर तालुका के मानेकपुर गांव के निवासी जसुभाई चौधरी ने ये दावा किया। वहीं, कनाडा की पुलिस ने अभी तक भारतीय मृतकों की पहचान जारी नहीं की है।
विज्ञापन
गुजरात के जसुभाई का है ये दावा
उन्होंने कहा कि उनके भाई, भाभी और उनके दो बच्चे दो महीने पहले विजिटर वीजा पर कनाडा गए थे। कल सुबह मुझे पता चला कि कनाडा में भारत के एक परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई है। इसके बाज मैंने अपने भाई से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सका। जिसके बाद मुझे लग रहा है कि वे हमारे परिवार के सदस्य थे।
विज्ञापन
जसुभाई चौधरी ने कहा कि बाद में परिवार के संदेह की पुष्टि तब हुई जब उन्हें पता चला कि कनाडा में बसे उनके रिश्तेदारों के व्हाट्सएप ग्रुपों में जो जानकारी आई, उनमें पीड़ितों के जो नाम दिए गए थे वो उनके भाई, पत्नी और दो बच्चों के थे। उनमें प्रवीण चौधरी (50), उनकी पत्नी दीक्षा (45), बेटा मीत (20) और बेटी विधि (24) शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, मेहसाणा जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने भी इस मामले में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मालेकपुरा गांव के निवासियों ने चार मृतकों के शवों को उनके पैतृक गांव वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि मेहसाणा के विजापुर तालुका के मानेकपुर गांव के एक परिवार के चार सदस्य आगंतुक वीजा पर कनाडा गए थे और नदी पार करने की कोशिश की थी।
सेंट लॉरेंस नदी में पलट गई थी नाव
गौरतलब है कनाडा से अवैध ढंग से अमेरिका में घुसने की कोशिश के दौरान सेंट लॉरेंस नदी प्रवासियों से भरी नाव पलट गई थी। जिससे उसमें सवार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में अब तक आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिसमें एक भारतीय परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के शव एक्वेसस्ने के पास नदी के किनारे दलदल से मिले। पुलिस ने कहा, मृतकों में एक भारतीय और एक रोमानियाई परिवार है। दोनों कनाडा से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उनमें तीन साल से कम उम्र के दो बच्चे भी हैं, जो कनाडा के नागरिक हैं।
भारतीय परिवार को लेकर कनाडा की पुलिस ने कही यह बात
इस बीच, कनाडा की पुलिस ने अमेरिका-कनाडा सीमा से सटे दलदली क्षेत्र में पाए गए चार भारतीयों सहित आठ लोगों में से दो का नाम लिया है। शनिवार को पुलिस ने कहा कि चार भारतीय नागरिकों की पहचान नहीं की गई है। हालांकि भारतीय पुलिस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे गुजरात के परिवार के सदस्य हैं। हालांकि उनकी पहचान नहीं हुई है। कनाडाई मीडिया ने कहा कि उनकी पहचान अभी लंबित है और मौत की परिस्थितियों की जांच जारी है। अकवेस्ने मोहॉक पुलिस ने कहा हालांकि यह तय है कि ये परिवार कनाडा से अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।
अकवेस्ने के अधिकारियों ने रोमानियाई मूल के मृतकों के नाम बताए
वहीं, अकवेस्ने के अधिकारियों ने रोमानियाई मूल के दो परिवार के सदस्यों का नाम जारी किया है। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय फ्लोरिन इओर्डाचे के रूप में की गई है। उसके पास दो कनाडाई पासपोर्ट थे, एक उसके दो साल के बच्चे के लिए और दूसरा उसके एक वर्षीय शिशु के लिए। वहीं, एक महिला फ्लोरिन की पत्नी और बच्चों की मां की भी पहचान 28 वर्षीय क्रिस्टीना (मोनालिसा) जेनाइडा इर्डाचे के रूप में हुई है।