फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death of a teenager while shot making a Tiktok video in Maharashtra

टिकटॉक वीडियो बनाते समय चली गोली से एक किशोर की मौत

Thu, 13 Jun 2019 09:36 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 13 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Death of a teenager while shot making a Tiktok video in Maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में टिकटॉक वीडियो बनाते समय ‘दुर्घटनावश’ गोली चल जाने से एक किशोर प्रतीक वाडेकर (17) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रतीक और उसके रिश्तेदार टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए पोज दे रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को शिरडी निवासी प्रतीक और उसके रिश्तेदार सनी पवार (20), नितिन वाडेकर (27), 11 वर्षीय लड़का और एक अन्य युवक परिवार के सदस्य के अंतिम संस्कार के लिए शिरडी आए थे। उन्होंने एक होटल में कमरा बुक किया हुआ था। अपने होटल के कमरे में बैठकर, उन्होंने एक देशी पिस्तौल के साथ पोज देते हुए मोबाइल फोन पर एक वीडियो शूट कर वीडियो - शेयरिंग एप टिकटॉक पर अपलोड करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


शिरडी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अनिल कटके ने बताया कि पिस्तौल का ट्रिगर गलती से दब जाने से गोली सीधे प्रतीक के सीने में जा लगी। इस घटना से सभी घबरा गए और होटल छोड़कर भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे होटल के कर्मचारियों ने होटल मालिक को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कटके ने बताया कि पुलिस प्रतीक को सरकारी अस्पताल ले गई लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है और सनी पवार और नितिन वाडेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य रिश्तेदार का पता नहीं चल पाया है। चौथा आरोपी नाबालिग है। इंस्पेक्टर काटके ने कहा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed