फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death Anniversary of the youngest freedom fighter khudiram bose and 11 august history

हाथ में गीता लेकर आज ही के दिन खुशी-खुशी फांसी पर चढ़े थे खुदीराम बोस, इतिहास में घटी थीं ये घटनाएं

Sat, 11 Aug 2018 03:18 PM IST
नयी दिल्ली, भाषा
नयी दिल्ली, भाषा Updated Sat, 11 Aug 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
Death Anniversary of the youngest freedom fighter khudiram bose and 11 august history

देश की आजादी के पीछे एक नहीं बल्कि बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान छिपा हुआ है। उन्हीं में से एक थे खुदीराम बोस भी। आज ही के दिन 11 अगस्त, साल 1908 को उन्हें फांसी की सजा दी गई थी। खुदीराम ने अपनी छोटी सी उम्र में ही स्वतंत्रता संग्राम का रुख बदल दिया था।

विज्ञापन


जब उन्हें फांसी दी गई तब उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी। अंग्रेज उनकी निडरता और वीरता से इस प्रकार आतंकित थे कि उन्होंने इतनी सी उम्र में उन्हें ये सजा दे दी। वह फिर भी नहीं घबराए और हाथ में गीता लेकर खुशी-खुशी फांसी पर चढ़ गए।
विज्ञापन


खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उनको फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने लगे, जिसकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था और बंगाल के नौजवान बड़े गर्व से वह धोती पहनकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अगस्त की तारीख में दर्ज देश दुनिया की कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1908 : क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।

1914 : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1929 : पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने किया था हमला

Death Anniversary of the youngest freedom fighter khudiram bose and 11 august history

1940 : ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

1944 : अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

1960 : अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 : दादर नगर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।

1984 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2003 : उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

2004 : भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed