फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death anniversary of Mahatma Gandhi President Murmu PM Modi including These leaders paid tribute News In Hindi

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि: राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी ने दी बापू को दी श्रद्धांजलि; राहुल-खरगे ने भी याद किया

Thu, 30 Jan 2025 12:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 12:43 PM IST
सार

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेताओं बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट तक मौन रखकर उन्हें याद किया। तो आईए जानते है कि किसने क्या कहा... 

विज्ञापन
Death anniversary of Mahatma Gandhi President Murmu PM Modi including These leaders paid tribute News In Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथी पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुर्मू ने गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मनोहर लाल खट्टर समेत अन्य नेताओं ने भी गांधी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही बापू की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया एक्स पर पोस्ट
महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथी पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधी के आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही उन्होंने अपने देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

Death anniversary of Mahatma Gandhi President Murmu PM Modi including These leaders paid tribute News In Hindi
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि - फोटो : एक्स@RahulGandhi
राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बापू की 77वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं, और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं। उन्होंने आगे लिखा कि सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं – पूरा विश्व उनके इन आदर्शों से प्रेरणा लेता है। राष्ट्रपिता, महात्मा, हमारे बापू को उनके शहीद दिवस पर शत-शत नमन।
 

 

Death anniversary of Mahatma Gandhi President Murmu PM Modi including These leaders paid tribute News In Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे ने बापू को दी श्रद्धांजलि - फोटो : एक्स@kharge
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बापू को दी श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बापू को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप मुझे बेड़ियों से जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, आप इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हैं, लेकिन आप मेरे विचारों को क़ैद नहीं कर सकते। महात्मा गांधी बलिदान दिवस पर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि।
 

Death anniversary of Mahatma Gandhi President Murmu PM Modi including These leaders paid tribute News In Hindi
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : एक्स@VPIndia
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बापू को किया याद
महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बापू को याद किया। उन्होंने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत, जो हमारे सभ्यतागत मूल्य और संस्कृति से प्रेरित थे, न केवल हमारी स्वतंत्रता संग्राम को मार्गदर्शन देते थे, बल्कि उन्होंने दुनिया भर में मानवीय गरिमा, आत्मनिर्णय और स्वतंत्रता के लिए भी कई आंदोलनों को प्रेरित किया। गांधी जी का 'स्वदेशी' और 'ग्राम स्वराज' का विचार आज भी हमारे समय में बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी अनमोल शिक्षाएं और सिद्धांत भारत को लगातार प्रगति, विकास और एकता की दिशा में आगे बढ़ाते रहें।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने भी बापू को किया याद
बापू की पुण्यतिथि पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed