{"_id":"5f1edf4ef1f406724f0150ec","slug":"dead-body-of-person-who-died-from-covid-19-remained-for-14-hours-family-says-councilor-did-not-answered-the-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घंटे तक पड़ा रहा कोरोना से मृत व्यक्ति का शव, पार्षद पर फोन न उठाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
14 घंटे तक पड़ा रहा कोरोना से मृत व्यक्ति का शव, पार्षद पर फोन न उठाने का आरोप
Mon, 27 Jul 2020 07:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
कोविड-19 से मरने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति के परिवार ने दावा किया है कि दक्षिण 24 परगना जिला स्थित आवास में उनका शव 14 घंटे तक पड़ा रहा। लेकिन, बार-बार कॉल किए जाने के बावजूद पड़ोसियों और स्थानीय पार्षद ने कोई जवाब नहीं दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि करीब 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति की रविवार मध्य रात्रि मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया, ‘मेरे बड़े भाई के अलावा परिवार के तीन अन्य लोगों की भी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दादा(भाई) की रविवार रात 11.55 बजे मृत्यु हो गई। हमने पार्षद अशोक मंडल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी भी कॉल का जवाब नहीं मिला। हमने राज्य स्वास्थ्य विभाग से भी संपर्क किया लेकिन किसी ने मदद नहीं की।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पड़ोस से भी कोई मदद के लिए नहीं आया। जब राज्य के मंत्री और स्थानीय विधायक पार्थ चटर्जी ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर शव की अंत्येष्टि का इंतजाम किया जा सका। बेहला पश्चिम क्षेत्र से विधायक चटर्जी ने कहा, ‘मैंने बेहला पुलिस थाना प्रभारी और मृतक के भाई से बात की। यदि पार्षद ने कॉल का जवाब नहीं दिया तो यह ठीक नहीं है। मैं चीजों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।'
विज्ञापन