फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DCGI seeks more data from SII over its application seeking emergency authorisation for Covovax 

Covovax: डीसीजीआई ने कोवोवैक्स के इस्तेमाल को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट से मांगा और डाटा 

Thu, 23 Dec 2021 07:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 23 Dec 2021 07:39 PM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले हफ्ते नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत एसआईआई द्वारा उत्पादित कोवोवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग सूची जारी की थी।

विज्ञापन
DCGI seeks more data from SII over its application seeking emergency authorisation for Covovax 
डीसीजीआई ने मांगा सीआईआई से और डाटा - फोटो : istock

विस्तार

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविड वैक्सीन कोवोवैक्स के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मांग करने वाले अपने आवेदन पर और डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। एसआईआई ने आपातकालीन स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को बाजार में उतारने के लिए अक्टूबर में डीसीजीआई को एक आवेदन भेजा था। यह देखते हुए कि वैक्सीन नोवावैक्स वैक्सीन का प्रौद्योगिकी हस्तांतरण है, डीसीजीआई ने मूल देश यानी अमेरिका में नियामक अधिकारियों के साथ आवेदन की अनुमोदन स्थिति की जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन


वैक्सीन पर मांगी थी और जानकारी
एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि शीर्ष दवा नियामक ने एसआईआई से वैक्सीन में इस्तेमाल होने वाले मैट्रिक्स कंपोनेंट के बारे में ब्योरा देने को भी कहा है। 27 नवंबर को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने एसआईआई के आवेदन पर विचार किया था और अतिरिक्त डाटा मांगा था। अपने आवेदन के साथ पुणे स्थित फर्म ने देश में हुए परीक्षण के अंतरिम सुरक्षा और इम्यूनोजेनेसिटी डेटा के साथ-साथ अमेरिका और इंग्लैंड में आयोजित चरण-3 नैदानिक परीक्षणों के डेटा को प्रस्तुत किया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार ने हाल ही में एसआईआई द्वारा भारत में बनाई गई कोवोवैक्स की 2 करोड़ खुराक इंडोनेशिया को निर्यात करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


डीसीजीआई कार्यालय ने 17 मई को एसआईई को कोवोवैक्स के निर्माण और स्टॉक की अनुमति दी थी। डीसीजीआई की मंजूरी के आधार पर पुणे स्थित फर्म ने अब तक वैक्सीन की खुराक का निर्माण और संग्रहण किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले हफ्ते नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत एसआईआई द्वारा उत्पादित कोवोवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग सूची जारी की थी। अगस्त 2020 में अमेरिका आधारित वैक्सीन निर्माता नोवावैक्स, इंक ने निम्न और मध्यम आय वाले देशों और भारत में अपने कोविड-19 वैक्सीन NVX-CoV2373 के विकास और व्यावसायीकरण के लिए एसआईआई के साथ एक लाइसेंस समझौते की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed