फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DCGI orders withdrawal of cancer drug Olaparib for certain treatments

DCGI: डीसीजीआई ने राज्यों को भेजा पत्र, कुछ उपचारों के लिए कैंसर की दवा ओलापारिब को वापस लेने का दिया आदेश

Thu, 23 May 2024 01:59 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 May 2024 01:59 AM IST
सार

DCGI: डीसीजीआई ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मे दवा नियामकों को निर्देश दिया है कि वह उन रोगियों के उपचार के लिए एस्ट्राजेनेका की कैंसर-रोधी दवा ओलापारिब टैबलेट को वापस लें, जिन्हें तीन या उससे अधिक बार कीमोथेरेपी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
DCGI orders withdrawal of cancer drug Olaparib for certain treatments
Medical, Doctor - फोटो : istock

विस्तार

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मे दवा नियामकों को निर्देश दिया है कि वह उन रोगियों के उपचार के लिए एस्ट्राजेनेका की कैंसर-रोधी दवा ओलापारिब टैबलेट को वापस लें, जिन्हें तीन या उससे अधिक बार कीमोथेरेपी दी जा चुकी है। राज्य नियामकों को दावा के निर्माताओं को प्रतिकूल प्रभावों की संभावना को देखते हुए जीबीआरसीए म्यूटेशन और अंडाशयी कैंसर और स्तन कैंसर वाले रोगियों के इलाज के लिए दवा के विपणन (मार्केटिंग) को बंद करने को कहा गया है। 

विज्ञापन


शीर्ष दवा नियामक ने कहा कि अन्य अनुमोदित संकेतों के लिए दवा का विपणन जारी रखा जा सकता है। डीसीजीआई ने 16 मई को नियामकों को पत्र भेजा। जिसमें कहा गया कि कंपनी एस्ट्रेजेनेका फार्मा इंडिया लिमिटेड ने उन जीबीआरसीए म्यूटेशन और अंडाशयी कैंसर वाले रोगियों के इलाज में ओलापारिब टैबलेट 100 मिलीग्राम और 150 मिलीग्राम के संकेतों को वापस लेने के लिए उनके पास एक आवेदन भेजा है, जिनका इलाज तीन या उससे अधिक बार पहले कीमोथेरेपी से किया गया है। 
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है, सीडीसीएसओ में 19 और 20 मार्च 2024 को आयोजित बैठक में में एसईसी (ऑन्कोलॉजी) विशेषज्ञों के परामर्श से मामले की समीक्षा की गई है। कंपनी ने ओलापारिब टैबलेट के संकेत को वापस लेने के लिए नैदानिक (क्लिनिकल) साक्ष्य पेश किए। इन परिस्थितियों के मद्देनजर आपसे अनुरोध है कि आप अपने क्षेत्र में इस दवा के सभी निर्माताओं को निर्देश दें कि वे ओलापारिब टैबलेट (100 मिलीग्राम और 150 मिलीग्राम) के विपणन को वापस ले लें। उन अन्य संकेतों के लिए दवा का विपणन जारी रखा जा सकता है, जिन्हें मंजूरी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed