{"_id":"620f3c24435e1f390952dffd","slug":"dawood-ibrahims-brother-iqbal-kaskar-in-ed-custody-will-be-questioned-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Arrests Iqbal Kaskar : दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED Arrests Iqbal Kaskar : दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ
Fri, 18 Feb 2022 11:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:56 AM IST
सार
ईडी ने दाउद व उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया है। इकबाल कासकर से इसी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Dawood Ibrahim's brother Iqbal Kaskar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को माफिया सरगना दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को महाराष्ट्र की ठाणे जेल से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे विशेष पीएमएल कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद इकबाल प्रवर्तन निदेशालय की 7 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। ईडी ने दाउद और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया है। इकबाल कासकर से इसी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कासकर को पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसने 16 फरवरी को उसके खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने नए मामले में भगोड़े गैंगस्टर इब्राहीम और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े अन्य लोगों के बारे में कासकर से पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग की थी।
विज्ञापन
कासकर के खिलाफ नया मामला दर्ज होने और 15 फरवरी को मुंबई में अंडरवर्ल्ड के संचालन, कथित अवैध संपत्ति सौदों और हवाला लेनदेन से जुड़े छापेमारी के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इब्राहीम की दिवंगत बहन हसीना पारकर, कासकर और गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट से संबंधित परिसरों सहित कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी ने छापेमारी के बाद कुरैशी से पूछताछ भी की थी।
दाऊद के नाम पर फिरौती वसूलता था भाई इकबाल : ईडी
ईडी ने विशेष कोर्ट में कहा कि इकबाल कासकर अपने भाई दाऊद इब्राहिम की वैश्विक आतंकवादी की छवि का इस्तेमाल कर सेलिब्रिटीज और बिल्डरों से फिरौती वसूलता था। साथ ही कहा कि कासकर दाऊद द्वारा चलाए जा रहे गैंग का अहम सदस्य था और धमकी देने, फिरौती वसूली जैसी गतिविधियों में उसके साथ शामिल था। उससे पूछताछ में कई अहम तथ्यों का खुलासा हो सकता है।
ईडी का यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा हाल ही में अपनी स्वतंत्र खुफिया जानकारी के अलावा इब्राहीम और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत अपनी आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।