फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dawood Ibrahim's Mumbai properties to be auctioned

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की नीलाम होगी संपत्ति

Wed, 18 Oct 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला मुंबई Updated Wed, 18 Oct 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
Dawood Ibrahim's Mumbai properties to be auctioned
दाऊद, इकबाल कासगर, - फोटो : SELF
1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मास्टरमाइंड भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई में जब्त संपत्तियों की एक बार फिर से नीलामी होगी। सीबीआई ने दाऊद की कुल 10 संपत्ति जब्त की थी। उसमें से तीन की फिर से नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने विज्ञापन जारी किया है, जिसमें संपत्तियों की न्यूनतम कीमत भी बताई गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग की ओर से कुल छह संपत्तियों की नीलामी की जाएगी, जिसमें से तीन संपत्ति दाऊद की है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- बीमार नहीं है दाऊद, पुलिस पूछताछ में कासकर ने किए कई बड़े खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञापन में नीलामी की तारीख 14 नवंबर तय की गई है। परंतु, नीलामी में हिस्सा लेने वालों को 10 नवंबर तक अपनी पूरी जानकारी संबंधित विभाग को देनी होगी। 

Dawood Ibrahim's Mumbai properties to be auctioned
dawood ibrahim
जिन संपत्तियों की नीलामी की जाने वाली है उनमें से पांच संपत्तियां मुंबई में और एक औरंगाबाद में है। औरंगाबाद स्थित प्लाट का निरीक्षण 31 अक्तूबर जबकि मुंबई की संपत्तियों का निरीक्षण सात नवंबर को किया जा सकेगा। 

पढ़ें:- सामने आया जाकिर नाईक का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, हवाला के जरिये पैसे भेजता था दाऊद

बता दें कि इसी साल सितंबर महीने में दाऊद की ब्रिटेन में स्थित 42 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। इन संपत्तियों में होटल और घर शामिल थे। उससे पहले साल 2015 में दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार स्थित होटल रोनक अफरोज की नीलामी हुई थी। 

पत्रकार एस बालाकृष्णन ने इसके लिए सबसे ज्यादा चार करोड़ 28 लाख रुपये की बोली लगाई थी। उन्होंने 30 लाख रुपये जमा करने के बाद बोली लगाई थी। लेकिन, बाद में वे 3.98 करोड़ रुपये नहीं जुटा सके, जिससे नीलामी रद्द हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed