{"_id":"5c993351bdec22145274a8c8","slug":"dawood-ibrahim-close-friend-shakeel-ahmed-sheikh-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद इब्राहिम के करीबी शकील अहमद शेख की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दाऊद इब्राहिम के करीबी शकील अहमद शेख की मौत
Tue, 26 Mar 2019 01:30 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम (फाइल)
भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम के एक पूर्व सहायक और करीबी शकील अहमद शेख की सोमवार को दक्षिण मुंबई के जसलोक अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शकील अहमद शेख को दिल का दौरा पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। शेख को लंबू शकील के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन
शकील 1990 के दशक में दाऊद की गैंग में तस्करी और हवाला ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालता था। एक अधिकारी ने बताया कि वह एक गिरोह में सोने की तस्करी और उनके लिए हथियारों की सप्लाई किया करता था। वह अपनी पत्नी के साथ रहता था और उसके मां-बाप मुंबई के दक्षिण में बोहरी मोहल्ला में रहते थे।
विज्ञापन