{"_id":"5770362a4f1c1bc97379b01b","slug":"david-headley-liked-osama-s-theory-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडली को पसंद आई थी कई पत्नियां रखने की लादेन की थ्योरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हेडली को पसंद आई थी कई पत्नियां रखने की लादेन की थ्योरी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
हेडली ने पाया, अरब देशों की अपेक्षा पाकिस्तानी महिलाएं होती हैं बोझिल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली को ओसामा बिन लादेन की कई पत्नियां रखने की थ्योरी पसंद आई थी।
विज्ञापन
इसका खुलासा खोजी पत्रकार कारे सोरेनसेन की नई किताब ‘द माइंड ऑफ ए टेरोरिस्ट’ में हुआ है। लादेन का मानना था कि एक व्यक्ति के जीवन में कई महिलाएं होनी चाहिए, लेकिन हेडली ने पाया कि अरब देशों की अपेक्षा पाकिस्तान की महिलाएं बोझिल होती हैं।
ओसामा बिन लादेन के पिता मोहम्मद बिन लादेन की 22 पत्नियां थी, जिनसे उसकी कम से कम 54 संतानें थीं। लिहाजा जब आतंकी ओसामा बिन लादेन कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था, तब उसने और उसके एक दोस्त ने फैसला लिया था कि वे दोनों भी कई महिलाओं से शादी करेंगे और बड़ा परिवार बनाएंगे।
विज्ञापन
लादेन की खुद की छह पत्नियां थी, जिनसे उसकी 20 संतानें थीं। सोरेनसेन ने अपनी नई किताब में लिखा कि लादेन ने बाद में एक व्यक्ति के जीवन में कई पत्नियों से होने वाले फायदे की थ्योरी विकसित कर ली थी। लादेन के मुताबिक इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब ने खुद ही चार पत्नियां रखने को बेहतर बताया था।
विज्ञापन
सोरेनसेन के मुताबिक कई पत्नियां रखने की लादेन की थ्योरी से हेडली बेहद प्रभावित था। हेडली खुद भी कई महिलाओं से प्रेम करता था।
Published By Rahul Sankrityayan