फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   daughters kept asking for water father them hanged upside down on suspicion of theft one girl died in sangli

पिता बना जल्लाद: बेटियां मांगती रहीं पानी, फिर भी नहीं पसीजा दिल; चोरी के शक में उल्टा लटकाया, एक बच्ची की मौत

Fri, 27 Mar 2026 09:59 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 09:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सांगली में पिता की क्रूरता को बयान करती एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी दो बच्चियों को रातभर उल्टा लटकाए रखा। इसकी वजह से एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पिता मानसिक रूप से अस्थिर है।

विज्ञापन
daughters kept asking for water father them hanged upside down on suspicion of theft one girl died in sangli
सांगली में बेटियों को पिता ने रातभर उल्टा लटकाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी 10 वर्षीय बेटी को चोरी के शक में रात भर उल्टा लटकाए रखा, जिसकी वजह से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता दादू उर्फ नाना यामगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी पिता ने मृतक बच्ची की 11 वर्षीय बड़ी बहन को भी इसी तरह की यातना दी, जो फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रही है। यह घटना गुरुवार को तब सामने आई जब सांगली के अतपाड़ी तालुका के डॉक्टरों ने पुलिस को ऋतुजा की मौत की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में दो गुटों में झड़प, रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के शक में बच्चियों को रात भर उल्टा लटकाया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यामगर ने अपनी दोनों बेटियों- रुतुजा और अनुजा को उनके घर की दीवार पर लगे लोहे के एंगल से हाथों-पैरों को बांधकर उल्टा लटका दिया था। वह इस बात से नाराज था कि उसे शक था कि दोनों लड़कियों ने अतपाड़ी के बनपुरी स्थित एक रिश्तेदार के घर से पैसे चुराए हैं।


बेटी ने पानी मांगा, फिर भी नहीं पसीजा दिल
अन्य परिवार के सदस्यों ने हस्तक्षेप करने और लड़कियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें दरांती से हमला करने की धमकी दी। दोनों लड़कियां रात भर उल्टी लटकी रहीं। पुलिस के अनुसार, ऋतुजा द्वारा पानी मांगे जाने पर भी उसका दिल नहीं पसीजा। सुबह दोनों लड़कियां बेहोश मिलीं, जिसके बाद उन्हें नीचे उतारा गया। 

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: अन्ना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज, भाजपा ने उठाए सवाल; आरोपी निलंबित

अस्पताल ले जाते समय बच्ची ने तोड़ा दम 
दोनों नाबालिग बहनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ऋतुजा की हालत बिगड़ती चली गई। पुलिस ने बताया कि सोलापुर जिले के पंढरपुर के एक अस्पताल में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद लड़कियों के पिता को हिरासत में ले लिया गया। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed